Homeलाइफ स्टाइलपपीता खाने से पहले जान लें इन सावधानियों के बारे में.. अन्यथा...

पपीता खाने से पहले जान लें इन सावधानियों के बारे में.. अन्यथा लगाना पड़ सकता है हॉस्पिटल का चक्कर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Papaya Side Effects: पपीता एक फल है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके कच्चे और पके फल दोनों ही खाए जाते हैं लेकिन पपीता खाने के कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं

पपीता खाने के फायदे (Benefits of Papaya)

पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के उच्च स्तर पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका निभाते हैं। पपीता में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है और यह आसानी से पच भी जाता है। इसमें पपेन नामक एक एंजाइम मौजूद होता है, जो प्रोटीन के डाइजेशनने में मदद करता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा की एक अध्ययनानुसार पपीते के सेवन से कब्ज और ब्लोटिंग से पीड़ित व्यक्तियों में आराम मिलता है। पपीता त्वचा का निखार बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी और लाइकोपिन स्किन को प्रीमेच्योर एजिंग से प्रोटेक्ट करती हैं।

फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कच्चा पपीता बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण लोगों को पपीता खाने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आपको पता है, पपीता आपको नुकसान भी पहुँचा सकता है। असावधानी बरतने पर यह आपको हॉस्पिटल के चक्कर भी लगवा सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में:-

पपीता खाने के नुकसान (Papaya Side Effects)

गर्भवती महिलाओं को पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। कच्चे पपीता में लेटेक्स की मात्रा ज़्यादा होती है जो गर्भाशय की दीवार में संकुचन बढ़ा सकता है। इससे मिसकैरेज और अबॉर्शन का खतरा बढ़ जाता है।

पपीता खाने से कुछ लोगों को पेट दर्द, डायरिया और पेट के संक्रमण जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए, ऐसे लोगों को पपीता खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेनी चाहिए।

ब्लड शुगर अनियंत्रित रहने वाले लोगों को कम मात्रा में पपीता खाना चाहिए। या डॉक्टर से सलाह लेकर ही पपीता को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

दूध के साथ पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता खाने का अच्छा समय है, सुबह खाली पेट। लेकिन अगर आप रात में खाना खाने के बाद पसंद करते तो उस वक्त भी खा सकते। बस ध्यान रखें, डिनर के 3-4 घंटे बाद ही पपीता खाएँ और काम मात्रा में खाएँ।

Read Also: Tulsi Niyam: गलती से भी इस दिन ना तोड़े तुलसी का एक भी पत्ता, जाने सही नियम फिर ताबड़तोड़ मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular