HomeTravelनैनीताल की रहस्यमयी झील, पानी का रंग बदलकर हो जाता है काला,...

नैनीताल की रहस्यमयी झील, पानी का रंग बदलकर हो जाता है काला, हरा या नीला…वजह कोई नहीं जान पाया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Khurpatal Lake of Nainital : नैनीताल में एक ऐसी झील है, जो काफी रहस्यमयी मानी जाती है, बता दें इस झील का रंग कभी लाल, तो कभी नीला तो कभी काला देखने को मिलता है। यही नहीं ये पानी कभी-कभी गर्म भी हो जाता है

प्रकृति अपने आप में कई सारे ऐसे रहस्य समेटे हुए है, जिसके बारे में हम चाह कर भी नहीं जान सकते हैं। ऊंचे पहाड़, झरने, झीलें, पेड़–पौधे सभी का सौंदर्य निहारते हुए समय कैसे निकल जाता है कि पता ही नहीं चलता। आज हम आपको प्रकृति के एक ऐसी ही रहस्यमयी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा।

Khurpatal Lake of Nainital

दरअसल उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट प्लेस नैनीताल में एक ऐसी झील स्थित है, जो रहस्यमयी तरीके से रंग बदलने के लिए जानी जाती है। आपको शायद इस बात पर विश्वास ना हो पर यह सच है, इस झील का पानी कभी काला, तो कभी हरा, कभी नीला भी हो जाया करता है। चलिए जानते हैं कौनसी नदी है यह और इसकी खासियत क्या है?

Read Also: गर्मी से राहत पाने के लिए उत्तराखंड के इस ठंडे हिल स्टेशन पर जाएं, खूबसूरत वादियों को देख शिमला मनाली को जाएंगे भूल

क्यूं कहा जाता है इसे Mystery Lake

नैनीताल जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है वहाँ पर भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल व कमल ताल जैसी बहुत-सी जिले हैं, लेकिन हम जिस झील की बात कर रहे हैं वह 15 किमी की दूरी पर स्थित है। इसका नाम खुर्पाताल झील (Khurpatal Lake Nainital) है। जो की समुद्र तल से लगभग 1 हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर है।

इस झील के आसपास का वातावरण भी अत्यंत आकर्षित है। चारों तरफ पहाड़ व देवदार के वृक्ष लगे हुए हैं। इस झील को रहस्यमयी झील इस वजह से कहते हैं कि इस झील के पानी का रंग परिवर्तित होता रहता है। कभी तो इसका पानी हरे रंग का हो जाता है और कभी लाल या फिर नीला।

Read Also: IRCTC Tour Package : सस्ते में खूबसूरत देश इंडोनेशिया घूमने का शानदार मौका, 5 रात और 6 दिन की होगी यात्रा

झील का पानी हो जाता है गर्म

झील के पानी का रंग बदलने के बारे में वहाँ के लोग कहते हैं कि झील के भीतर करीब 40 से अधिक किस्म के शैवाल हैं। इसलिए जिस समय शैवाल के बीज बनते हैं, तो झील का कलर भी बदल जाता है। कभी-कभी इस झील का पानी गर्म भी रहता है अतः वहाँ के लोग इसे गर्म पानी की झील भी कहते हैं।

टूरिस्ट को आकर्षित करती है खुर्पाताल झील

प्राकृतिक सौंदर्य के मध्य स्थित खुर्पाताल झील (Khurpatal Lake Nainital) के पास सीढ़ीदार खेत, घने जंगल आदि हैं। यहाँ लोग घूमने-फिरने के लिए भी आते हैं। यहाँ पर शांतिपूर्ण वातावरण है। कहा जाता हैं इस झील में आप बोटिंग व टूरिस्ट एक्टिविटी नहीं कर सकते। अगर आप यहाँ आना चाहते हैं, तो नैनीताल से बस या टैक्सी लेकर यहाँ आ सकते हैं।

Read Also: ‘देखो अपना देश’ के तहत IRCTC सस्ते में करा रही दक्षिण भारत की यात्रा, खाना-रहना-घूमना सब इतने में, जानें डिटेल्स

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular