KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति में लेना चाहते हैं हिस्सा, तो पता होने चाहिए इन 15 सवालों के आसान जवाब

Kaun Banega Crorepati 14 Latest Update : कौन बनेगा करोड़पति (KBC) देश का एक जाना माना रियलिटी शो है, जिसका फिलहाल 14वां सीजन चल रहा है। इस शो में हॉट सीट पर बैठकर प्रतियोगी सवालों का जवाब देते हैं और उन्हें हर सवाल के जवाब पर कुछ धनराशि ईनाम के तौर पर मिलती है, इस तरह 15 सवालों का सही जवाब देने पर प्रतियोगी करोड़पति बन सकता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आप भी कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने का टैलेंट रखते हैं, तो आपको इन 15 सवालों का जवाब पता होना चाहिए।

Kaun Banega Crorepati 14

प्रश्न 1- महर्षि वाल्मीकि ने कौन-सा महाकाव्य लिखा था?

  • रामायण
  • महाभारत
  • दशावतार
  • विष्णु पुराण
  • सही जवाब- रामायण

प्रश्न 2- वर्तमान में भारत के वित्त मंत्री कौन हैं?

  • मनमोहन सिंह
  • अरुण जेटली
  • पीयूष गोयल
  • निर्मला सीतारमण
  • सही जवाब- निर्मला सीतारमण

प्रश्न 3- ऐसे जीव जो पौधे और जानवर दोनों को खाते है?

  • शाकाहारी
  • सर्वाहारी
  • मांसाहारी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं
  • सही जवाब- सर्वाहारी

प्रश्न 4- गैम्बिट शब्द किस खेल से सम्बंधित है?

  • मोनोपोली
  • लूडो
  • शतरंज
  • कैरम
  • सही जवाब-शतरंज

प्रश्न 5- कौन-सा वीडियो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया है?

  • पिंकफॉन्ग द्वारा बेबी शार्क डांस
  • लुइस फोंसी फीट डैडी यांकी द्वारा डेस्पासिटो
  • लूलू किड्स द्वारा जॉनी-जॉनी यस पापा
  • एड शिरीन द्वारा शेप ऑफ यू
  • सही जवाब- पिंकफॉन्ग द्वारा बेबी शार्क डांस

प्रश्न 6- भारत का कौन-सा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है?

  • नागालैंड
  • असम
  • त्रिपुरा
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सही जवाब- त्रिपुरा

प्रश्न 7- चिकित्सा क्षेत्र में MRI का पूरा नाम है?

  • मैग्रेटिक रेजोनेंस इमेजिंग
  • मीटर्ड रेजीनेंस इमेजिंग
  • मैगनेटिक रिएक्शन इमेजिंग
  • मीटर्ड रिएक्शन इमेजिंग
  • सही जवाब- मैग्रेटिक रेजोनेंस इमेजिंग

प्रश्न 8- अपने गुरु गुलाम अली खान को श्रद्धाजंलि देने से पहले अपना नाम बदलने वाले जावेद अली का नाम पहले क्या था?

  • जावेद अली खान
  • जावेद हुसैन
  • जावेद रहमान
  • जावेद अमजद खान
  • सही जवाब- जावेद हुसैन

प्रश्न 9- कौन-सा शहर स्पेन की राजधानी है?

  • सेविला
  • बार्सिलोना
  • वालेंसिया
  • मैड्रिड
  • सही जवाब- मैड्रिड

प्रश्न 10- किस कंपनी का शुभंकर या मैस्कॉट सुपर मारियो है?

  • सोनी
  • निंटेंडो
  • सेगा
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • सही जवाब- निंटेंडो

प्रश्न 11- किस ग्रह के A-B छल्लों के बीच कैसीनी दरार मिलती है?

  • बृहस्पति
  • बुध वरुण
  • शनि
  • सही जवाब-शनि

प्रश्न 12- साल 1913 में किस संगठन की शुरुआत अमेरिका में रहने वाले सदस्यों ने अंग्रेजों के खिलाफ की?

  • गदर पार्टी
  • शिरोम अकाली दल
  • फॉरवर्ड ब्लॉक
  • स्वराज पार्टी
  • सही जवाब- गदर पार्टी

प्रश्न 13- महाभारत में किसका वास्तविक नाम देवव्रत था?

  • भीम
  • युधिष्ठिर
  • भीष्म
  • कर्ण
  • सही जवाब- भीष्म

प्रश्न 14- किस देश के झंडे में सबसे ज्यादा रंग है?

  • भारत
  • साउथ अफ्रीका
  • चीन
  • अमेरिका
  • सही जवाब- साउथ अफ्रीका

प्रश्न 15- मुगल शासक अकबर के शासनकाल में राजा टोडर मल को मुख्य रूप से किसके विकास का श्रेय जाता है?

  • राजस्व प्राणाली
  • संगीत वाद्ययंत्र
  • काव्य
  • इतिहास लेखन
  • सही जवाब- राजस्व प्राणाली

इसे भी पढ़ें – KBC 14 को मिली सीजन की पहली करोड़पति, 12वीं पास महिला ने जीते 1 करोड़ रुपए

इसे भी पढ़ें – 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई दृष्टिहीन कंटेस्टेंट, बीच में क्विट किया गेम, ये था प्रश्न