Homeलाइफ स्टाइल'पंगा गर्ल' कंगना मनाली में रहती हैं 30 करोड़ के आलीशान बंगले...

‘पंगा गर्ल’ कंगना मनाली में रहती हैं 30 करोड़ के आलीशान बंगले में, आइए देखते हैं उनके लग्जरी हाइस की कुछ झलकियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोशल मीडिया पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ यानी कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. बता दें कि कंगना जितनी स्टाइलिश दिखती हैं वह उतने ही शानदार घर में भी रहती हैं. कंगना ने हाल ही में अपने होम टाउन मनाली में 30 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला बनाया था. आइए एक नजर डालते हैं उनके लग्जरी हाइस की कुछ झलकियां-

पहाड़ी झलक मिलती है कंगना के बंगले में

कंगना का बंगला उनके गृह नगर मनाली में है। घर के इंटीरियर में पहाड़ी इलाके की झलक दिखाई देती है। इसे विशेष रूप से इसी तरह से बनाया गया है। बाहर से घर का डिजाइन और लुक दुबई स्टाइल में निर्मित है। उनके बंगले की सजावट के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से सामान मंगवाए गए हैं।

बंगले में 8 बेडरूम के साथ है जिम भी

कंगना के मनाली स्थित बंगले में 8 बेडरूम निर्मित है। उनके ख़ुद के बेडरूम का लुक मॉडर्न है। उनके कमरे में आर्म चेयर और जयपुर से लाए गए ‘रग्स कारपेट’ हैं। दीवारों पर विभिन्न राज्यों से मंगवाए गए आर्ट पीस लगाए गए हैं। उनके बंगले में जिम और योगा रूम भी विशेष रूप से बनवाया गया है। छत पर टॉप नलास रूफ बनाई गई है।

30 करोड़ है बंगले की लागत

कंगना ने ‘क्वीन’ मूवी की सफलता के बाद इस घर को बनवाने का फ़ैसला किया था। उन्होंने जहाँ इस वक़्त यह बंगला है, उस ज़मीन को 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। उसके बाद 30 करोड़ रुपए की लागत से इस आलीशान और खूबसूरत बंगले का निर्माण किया गया। साल 2018 में कंगना ने यहाँ गृह प्रवेश किया था।

वैसे आपका कंगना का यह बंगला कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular