HomeTravelश्रावण मास में IRCTC आपको दे रहा है, सातों ज्योतिर्लिंग की यात्रा...

श्रावण मास में IRCTC आपको दे रहा है, सातों ज्योतिर्लिंग की यात्रा का मौका, रहना-खाना-घूमना एकदम फ्री, जानें डिटेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IRCTC Tour Package : हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास (Sawan 2023) की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है। यह महीना भगवान शिव का माना जाता है। हर साल लाखों करोड़ों श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) भी हर कुछ समय पर धार्मिक स्थलों के लिए टूर पैकेज प्लान करता है। इस बार आईआरसीटीसी ने एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च (IRCTC Jyotirlinga Yatra Tour Package 2023) किया है, जिसके अंतर्गत आपको भगवान भोलेनाथ के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

IRCTC Jyotirlinga Yatra Tour Package 2023

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HAR-HAR MAHADEV! SAAT JYOTIRLINGA DARSHAN YATRA (WZBGI07) है जिसकी शुरुआत 13 अगस्त, 2023 को राजकोट (Rajkot) से होगी। इस पैकेज के अंतर्गत, आईआरसीटीसी आपको सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का अवसर दे रहा है। इस टूर पैकेज में शामिल हैं: भीमाशंकर, ग्रिनेश्वर, महाकालेश्वर, मल्लिकार्जुन, ओंकारेश्वर, परली वैजनाथ और त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग।

Read Also: वैष्णो देवी के साथ इन तीर्थ स्थलों की भी यात्रा कर सकेंगे श्रद्धालु, भारतीय रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन सर्विस

कितने पैसे करने होंगे खर्च

आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। आप अपनी सुविधा के अनुसार स्लीपर, इकोनॉमी जिसकी कीमत 20,500 है। 3AC-Standard की कीमत 35,500 है और 3AC-Comfort में 38,000 अपने टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।

क्या क्या सुविधाएँ मिलेंगी

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) कुल 9 रातों और 10 दिनों का है। इस टूर पैकेज में आपको आवासीय सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी। साथ हीं खाने पीने की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी के आधिकारिक लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WZBGI07 पर विजिट कर सकते हैं।

Read Also: 4 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावणी मेला, बिहार सरकार देवघर के लिए चलाएगी कई स्पेशल बसें, जानिए डिटेल्स

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular