Homeलाइफ स्टाइलजानिए ऐसे 16 खूबसूरत देशों के बारे में, जहाँ भारतीयों को घूमने...

जानिए ऐसे 16 खूबसूरत देशों के बारे में, जहाँ भारतीयों को घूमने के लिए वीज़ा की जरूरत नही पड़ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Visa Free Countries for Indians – दोस्तों, एक समय ऐसा भी था, जब विदेश घूमने जाने की प्लानिंग बनानी हो, तो सबसे बड़ी टेंशन वीजा पाने की होती थी। वीजा प्राप्त करने के लिए बहुत कोशिशें करनी पड़ती थीं जैसे, लंबी कतारों में खड़े रहना, कई सारे डाक्यूमेंट्स तैयार करना, तरह-तरह के सवाल जवाब और फिर वीजा के पेपर का कई महीनों तक इंतज़ार करते-करते लोग थक जाते थे।

पर अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। ख़ुशी की बात तो ये है कि भारत के पासपोर्ट धारकों को बहुत से देशों से फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है और कई देशों में तो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री प्राप्त हो जाती है।

असल में, राज्यसभा में सरकार की ओर से दी पर्यटकों के लिए ये अच्छी ख़बर आई, जिसमें विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि विश्व के 16 देशों में भारतीय पासपोर्ट पर वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 43 देश भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं और 36 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को ई-वीज़ा की सुविधा दिया करते हैं।

यद्यपि फिलहाल, कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत से देशों ने बाहरी पर्यटकों की यात्रा पर रोक भी लगा रखी है, पर यह प्रतिबंध हटने पर अब आप बिना किसी टेंशन के घूमने जा सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे 16 देश कौनसे हैं, जहाँ आप वीजा के झंझट में पड़े बिना ही यात्रा कर सकते हैं।

मालदीव्स (Maldives)

मालदीव्स दुनिया में सबसे ज़्यादा पंसद किए जाने वाले देशों में से एक है, ये बहुत से लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। बॉलीवुड व हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ भी मालदीव्स जा चुके हैं। यदि आप भी यहाँ जाना चाहते हैं तो आपको ये सुनकर ख़ुशी होगी की इस द्वीपों के खूबसूरत देश में भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के यात्रा की सुविधा उपलब्ध की गई है।

मॉरीशस (Mauritius )

यदि आपको समुद्र के पास रहना पसन्द है तो आपको मॉरीशस ज़रूर जाना चाहिए। बता दें कि मॉरीशस में भी इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स को बिना वीजा के एंट्री मिल जाती है औऱ लगभग 90 दिवस के लिए ये वैध होता है। हाँ, लेकिन यात्रियों के पास उनका रिटर्न टिकट तथा पर्याप्त बैंक बैलेंस भी होना आवश्यक है।

भूटान (Bhutan)

ये तो आप जानते ही होंगे कि भूटान भारत का पड़ोसी देश है, पर इसके साथ ही अब यह देश यात्रियों के घूमने की फेवरेट प्लेस बन गया है। अभी हाल ही में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी विराट व अनुष्का भूटान गए थे, जिससे लोग यहाँ और आकर्षित हुए। इस देश में जाने के लिए भारतीयों को केवल पासपोर्ट अथवा कोई अन्य दूसरी वैध आईडी ही बतानी होती है और वे बिना वीजा के यहाँ घूम सकते हैं।

बारबाडोस (Barbados)

यह देश समुद्र किनारे बसा हुआ एक प्राकृतिक सौंदर्य से भरा देश है, जो की प्रशांत महासागर के पश्चिम में कैरेबियन द्वीप पर बसा हुआ है। इसकी खूबसूरती सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है और अच्छी बात तो ये है कि यहाँ भी इंडियंस को वीजा फ्री एंट्री मिलती है।

हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong)

यहाँ भी ऐसे बहुत से दर्शनीय स्थल हैं, जिनको देखने के लिए बहुत दूर-दूर से यात्री आया करते हैं। हॉन्ग कॉन्ग एसएआर में भी भारतीय वीज़ा के बिना ही घूमने जा सकते हैं।

डोमिनिका (Dominica)

ये देश भी विश्व के सर्वाधिक सुंदर देशों में से एक माना जाता है, जो कैरेबियन सागर में स्थित है। यहाँ भी आपको वीजा फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है।

सर्बिया (Serbia)

सर्बिया के शहरों से भव्यता झलकती है और यहाँ के गाँवों से यहाँ की संस्कृति की सौंधी ख़ुशबू उठती है। नेचर लवर्स के लिए तो यहाँ बहुत-सी अचरज भरी चीज़ें हैं। बता दें कि सर्बिया भारतीय नागरिकों को वीज़ा फ़्री एंट्री की अनुमति देने वाला प्रथम यूरोपीय देश है, इसलिए यहाँ जाने के लिए आपको सिर्फ़ पासपोर्ट व फ्लाइट टिकट की आवश्यकता होगी। भारतीय नागरिक यहाँ 30 दिनों तक बिना वीज़ा के रह सकते हैं।

ग्रेनाडा (Grenada)

ग्रेनाडा बहुत से छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना खूबसूरत देश है, यहाँ पर भी भारतीय नागरिकों को वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ आप 90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

हैती (Haiti)

हैती एक कैरेबियन देश है, जो कि अपनी प्राचीन संस्कृति व परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ भी भारतीयों को बिना वीज़ा 90 दिनों तक रहने की सुविधा मिलती है।

मोंटेसेराट (Montserrat)

मोंटेसेराट सारे विश्व में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। खासतौर पर रोमांच पसंद करने वाले लोगों को तो यह जगह बहुत पसन्द आती है। आप भी यहाँ जाना चाहते हैं तो बता दें कि बिना वीज़ा के झंझट आप यहाँ जा सकते हैं।

नेपाल (Nepal)

हिमालय के बीच बसे हुए हमारे खूबसूरत पड़ौसी देश नेपाल देश में घूमने के लिए भी आपको वीज़ा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल में भी वीज़ा फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है।

नियू आइलैंड (Niue Island)

स्वर्ग-सी सुंदर इस जगह पर बहुत दूर से लोग वेकेशन में आया करते हैं। यहाँ का इस शांत व सुखद वातावरण सभी को आकर्षित करता है। इस जगह पर जाने के लिए भी आपको वीज़ा की ज़रूरत नहीं होगी।

सेंट विसेंट (Saint Vincent)

सेंट विसेंट में भी भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा फ्री यात्रा की सुविधा दी गयी है। यहाँ पर आप 30 दिनों तक रह सकते हैं। यहाँ जाकर आप इसके प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा पाएंगे और अत्यंत सुकून का अनुभव करेंगे।

समोआ (Samoa)

समोआ में भी भारतीय बिना वीज़ा के प्रवेश कर सकते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती के साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी प्रसिद्ध है।

सेनेगल (Senegal)

यहाँ घूमने जाने के लिए भी आपको वीज़ा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बिना वीज़ा यहाँ पर भारतीय पर्यटक 90 दिनों तक स्टे कर सकते हैं। हाँ, लेकिन यहाँ रहने के लिए आपका पासपोर्ट आपके पहुँचने की तारीख से 3 महीने तक वैध होना आवश्यक है।

त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो (Trinidad and Tobago)

अगर आप भी पार्टी लवर हैं तो आपके लिए त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो बेस्ट प्लेस रहेगा। इस जगह पर भी भारतीय यात्री वीज़ा के बिना ही घूम सकते हैं। बता दें कि त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो में आप 90 दिनों तक रुक सकते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular