Homeलाइफ स्टाइलसंध्या काल में यदि करते हैं यह 7 काम, तो कभी नहीं...

संध्या काल में यदि करते हैं यह 7 काम, तो कभी नहीं हो पाएंगे धनवान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शास्त्रों के अनुसार संध्या के समय में कुछ कामों को करने पर रोक लगाई गई है। आज के दौर में बदलती जीवन शैली में लोगों यह सब नियम कानून नहीं अपना पाते, पर शस्त्रों में उल्लेखित इन नियमों की अपनी अलग महत्ता है। इसलिए जितना हो सके अधिक से अधिक इन नियमों का पालन करना चाहिए। कोशिश की आप भी इन नियमों का पालन कर पाएँ। यह केवल आपके धन वैभव में ही वृद्धि नहीं करेगा बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होगा।

संध्या के समय नहीं लगाएं झाड़ू

यदि आप सुबह के समय और शाम के समय अपने घर में झाड़ू लगाते हैं, तो शाम को झाड़ू लगाना छोड़ दें। या किसी भी कारण से सुबह झाड़ू नहीं लगा पाए हैं तो, उनके बदले में शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आज से ही इसे बंद कर दें। झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि शाम को झाड़ू लगा कर आप लक्ष्मी को अपने गए से बाहर के रहे हैं।

शाम के समय सोने से बचें

यदि काम की थकान के कारण आप शाम के समय सो जाते हैं तो आज ही से यह आदत बदल लीजिये। शाम का समय दिया जलाने का होता है लक्ष्मी आगमन का होता हैं उस वक़्त सोना नहीं चाहिए।

गोधूलि बेला में पढाई से बचें

दिन और रात के बीच का समय जिसे गोधूलि बेला कहा जाता है उस वक़्त पढ़ना नहीं चाहिए। इस समय को ध्यान या टहलने में उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से जब आप दुबारा पढ़ने बैठेंगे तो अपने आप को एकाग्र पाएंगे।

पड़े पौधों को न करें स्पर्श

कई लोग शौक के लिए गमलों में घर के अंदर पौधे लगाते हैं और दिन भर की व्यस्तता के बाद शाम को पौधों को समय देते हैं। पेड़ पौधों को सुबह या दिन में ही छूना चाहिए शाम के समय नही।

शाम के समय खाना नहीं चाहिए

भोजन ग्रहण करने का सही समय सूरज ढलने से पहले या सूरज ढलने के बाद का माना गया है। शाम के समय खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से बीमारियों का शरीर में घर हो जाता है।

शाम के समय दही न खाएँ

सफेद खाने वाली चीजों को माँ लक्ष्मी से सम्बंधित माना जाता है। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद दही खाने से माँ लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं।

धनवान बनना चाहते है  तो करें यह काम

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे आर्थिक तंगी न आये तो रात में सोने से पहले घर के सभी सदस्यों को हाथ पैर और मुँह धूल कर ही सोना चाहिए। लेकिन ऐसा करते में इस बात का ध्यान रहें कि गीले पैर बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए। हाथ पैर धो कर बिस्तर पर जाने से पहले उसे पोछना न भूलें।

यह भी पढ़ें

Most Popular