Homeन्यूज़सोने और चाँदी के कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए अब कितना...

सोने और चाँदी के कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए अब कितना रह गया रेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोने चाँदी की कीमतों में आये दिन बढोत्तरी और गिरावट होती रहती है। इन दिनों सोने और चाँदी की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। देश की राजधानी में सोने की क़ीमत बीती रात 774 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे गिर गया। इस गिरावट के बाद दिल्ली में सोने की कीमती 51755 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ कर रुक गई।

इससे पहले सोने का भाव 52529 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर की इस भारी गिरावट का असर घरेलू सराफा बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।

चाँदी की कीमतों पर भी आया बदलाव

विशेषज्ञों के अनुसार चाँदी की क़ीमत में 1908 रुपए प्रति किलोग्राम तक कि गिरावट देखने को मिली और दिल्ली में चांदी की क़ीमत 69179 रुपए प्रति एक किलो ग्राम पर पहुचा।   बुधवार को बाज़ार बंद होने तक चाँदी की क़ीमत 71, 084 रुपए प्रति किलोग्राम पर दर्ज हुई।

वैश्विक स्तर पर भी देखा गया गिरावट

वैश्विक स्तर पर भी धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की क़ीमत 1934 डॉलर प्रति औंस और वहीं चाँदी की क़ीमत 27.24 डॉलर प्रति औंस पर रुका।

यह भी पढ़ें

Most Popular