Homeलाइफ स्टाइलHow To Make Curd: दही जमाने के लिए यह तीन ट्रिक रखें...

How To Make Curd: दही जमाने के लिए यह तीन ट्रिक रखें याद, आसानी से जमा पाएंगे तीन अलग-अलग तरह के दही

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

How to make curd at home – दही भारतीय खाने का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। किसी भी शुभ काम में दही के व्यंजन बनाये जाते हैं। किसी यात्रा या अच्छे काम पर जाते समय भी दही खा कर जाने का रिवाज हमारे भारत में हैं। ऐसा शायद ही कोई घर होगा जहाँ पर दही का उपयोग ना होता हो। ऐसे में जब भी आप से पूछा जाता है कि आप दही कहाँ से लाते हैं तो लोगों का जवाब यही होता है कि वह दही बाज़ार से लेकर के आते हैं। हर व्यक्ति बाज़ार से ही दही खरीदता है।

लोगों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि घर में दही अच्छा नहीं जम पाता है और बाज़ार की तरह थिक नहीं होता है। इसलिए लोग बाज़ार से दही लाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि घर में अक्सर दही जमाने के अलग प्रोसेस को अपनाया जाता है इसके कारण ही दही सही नहीं जम पाती है।

यदि आप भी थिक, टेस्टी और अलग-अलग टेक्सचर वाली दही जामाना चाहती है तो आज हम आपको ऐसे ही तीन ट्रिक बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करके आप घर में ही बहुत अच्छे तरीके से दही जमा पाएंगे। How to make curd at home

1-गाढ़ी दही जमाने के लिए ट्रिक

Trick-for-make-curd-at-home

यदि आप भी घर में गाढ़ी दही जमाना चाहते हैं तो इनके लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको ऐसा दूध लेना चाहिए जिसका तापमान गुनगुना हो। यह दूध न ही बहुत अधिक गर्म होना चाहिए और न ही अधिक ठंडा होने चाहिए। इसके बाद आपको दूध और दही के अनुपात का भी ध्यान रखना होगा।

एक लीटर दूध की दही जमाने के लिए आपको दूध में छोटे चम्मच से एक छोटा चम्मच दही मिलाना चाहिए और इसे तेजी से फेट कर मिक्स कर लेना चाहिए। यदि आप इस ट्रिक को ध्यान में रखकर दही जमानतें हैं तो दही गाढ़ा जमेगा। दही को थोड़ा जमने के बाद फ्रीज में रख दें।

2-हंग दही के लिए ट्रिक

Trick-for-make-curd-at-home-1

यदि आप हंग दही जमाने वाले हैं तो इनके लिए आपको कपड़े का विशेष ध्यान देना होगा। इसे जमाने के लिए आपको थोड़े पानी वाले दही को उपयोग में लेना होगा। इस दही को बाँधने के लिए आपको सूती नहीं बल्कि मस्लिन होना चाहिए। इससे हंग दही का टेक्सचर बहुत अधिक सॉफ्ट एवं क्रीम युक्त हो जाता है।

बता दें कि योगर्ट एवं स्मूदी आदि बनाने में हंग कर्ड का उपयोग किया जाता है, यह बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसको बनाने के लिए आपको एक छलनी पर मसलिन का कपड़ा रखना है और उसके बाद दही को इस कपड़े पर बाँध कर निचोड़ लें और सारा पानी अलग कर दें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए यूँ ही छोड़ दें। हंग कर्ड बनकर तैयार हो जाएगा इसे आप फ्रिज में स्टोर भी कर या कहीं टांग भी सकते हैं।

3-पतला और थक्केदार दही जमाने के लिए ट्रिक

Trick-for-make-curd-at-home-3

यदि आप पतला एवं थक्केदार जमा हुआ दही चाहते हैं तो इसके लिए आपको दही जमाने के लिए दूध का तापमान गुनगुने से अधिक गर्म रखना होगा। यदि आप आधे लीटर दूध का दही जमा रहे हैं तो इनमे आप दो बड़े चम्मच दही डालकर इसे अच्छे से चला लें। बता दें कि ऐसी दही का उपयोग अधिकतर लस्सी बनाने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular