Homeलाइफ स्टाइलHariyali Amavasya 2023: जानें कब है हरियाली अमावस्या, बन रहें 3 और...

Hariyali Amavasya 2023: जानें कब है हरियाली अमावस्या, बन रहें 3 और शुभ संयोग, जानें ज्योतिषाचार्य की राय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hariyali Amavasya 2023 : हरियाली अमावस्या, हिन्दू पंचांग में अमावस्या (नये चंद्रमा की अवस्था) की एक महत्त्वपूर्ण तिथि है। इस तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है क्योंकि सावन महीने में बारिश होने से प्रकृति सबसे अधिक हरी भरी और आकर्षक दिखती है।

हरियाली अमावस्या से श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सम्बोधित करती है, जो हर साल जुलाई या अगस्त के बीच पड़ती है। इस साल हरियाली अमावस्या 16 जुलाई 2023 की रात 10: 08 बजे से प्रारंभ होकर 18 जुलाई की सुबह 12:01 तक रहेगा। चूंकि हिंदू धर्म के अनुसार सूर्योदय तिथि के आधार पर कोई भी पर्व त्यौहार मनाया जाता है। इसलिए इस वर्ष हरियाली अमावस्या 17 जुलाई 2023 को मनाया जाएगा।

Read Also: Sawan 16 Somvar Vrat : सावन में कब से शुरू करें सोलह सोमवार व्रत, जानें पूजा अर्चना के विधि विधान

पेड़ पौधें लगाने से पितरों की होती है कृपा

हरियाली अमावस्या के दिन लोग पेड़-पौधों लगाने को बड़ा ही शुभ माना जाता है। पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक रूप में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन दैव पौधे जैसे पीपल, नीम, केला, बरगद, तुलसी, आंवला आदि लगाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इससे आप पर देवी, देवताओं और पितरों की कृपा बनी रहती है।

काशी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार पौधें लगाने का शुभ मुहूर्त

यूं तो हरियाली अमावस्या पर दिनभर में कभी भी पौधे लगाएँ तो उसका बड़ा महत्त्व है। फिर भी काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार सुबह 05:34 बजे से सुबह 07:17 बजे तक और सुबह 09:01 बजे से सुबह 10:44 बजे तक शुभ समय है। इस दिन का अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 तक है।

Read Also: Sawan 2023 : सावन में करें रूद्राष्टकम का पाठ, होंगी सभी इच्छाएं पूर्ण, जानें पूजा अर्चना की विधि

हरियाली अमावस्या पर 3 शुभ संयोग

इस साल, हरियाली अमावस्या पर 3 शुभ संयोग होने वाले हैं। 17 जुलाई को हरियाली अमावस्या के दिन सोमवार है, जिसके कारण सोमवती अमावस्या और सावन का दूसरा सोमवार व्रत दोनों ही मनाए जाएंगे। इन दो शुभ संयोगों के अतिरिक्त, तीसरा संयोग है कि हरियाली अमावस्या तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी होगा। 18 जुलाई को सुबह 05: 11 बजे से लेकर सुबह 05:35 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके लिए कोई भी तिथि सूर्योदय से सूर्योदय तक मान्य होती है।

Read Also: Sawan 2023 : सावन के महीने में इन 4 चीजों का दान जरूर करें, भगवान शिव होंगे जल्दी प्रसन्न

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular