Homeबिज़नेसSalary Hike in 2023​ : साल 2023 में भारत में बढ़ेगी सबसे...

Salary Hike in 2023​ : साल 2023 में भारत में बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलेरी, तीसरे स्थान पर होगा चीन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Salary Hike in India : भारत में नौकरी पेशा लोगों को हमेशा अपनी जॉब सिक्योरिटी और इंक्रीमेंट की चिंता सताती रहती है, जिसकी वजह से व्यक्ति एक नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी ज्वाइंन कर लेता है जहाँ उसे अच्छी सैलेरी मिल रही होती है। लेकिन बीते कुछ सालों में रोजगार के अवसर घट रहे हैं, जिसकी वजह से नौकरी करने वाले लोगों का इंक्रीमेंट भी काफी कम होता है।

हालांकि साल 2023 नौकरी करने वाले लोगों के लिए सुनहरा अवसर साबित होने वाला है, क्योंकि इस साल लोगों की सैलेरी में सबसे ज्यादा इजाफा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। जानकारों की मानें तो साल 2023 में नौकरी पेशा लोगों की सैलेरी में 10 से 12 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।

Good News Salary Hike in India

भारत में बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलेरी

जहाँ एक तरह दुनिया की टॉप कंपनियाँ कर्मचारियों की छटनी कर रही है, वहीं भारत समेत एशियाई देशों में कर्मचारियों को सैलेरी में इजाफा होगा। हालांकि इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं है, जिसकी वजह से वहाँ काम करने वाले लोगों की सैलेरी नहीं बढ़ेगी।

सैलेरी में बढ़ोतरी को लेकर वर्कफोर्स कंसल्टेंसी फर्म द्वारा एक सर्वे किया गया था, जिसके मुताबिक दुनिया के 37 प्रतिशत देशों में साल 2023 में कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ोतरी की जाएगी। इस सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि भारत में कर्मचारियों की सैलेरी में सबसे ज्यादा इजाफा हो सकता है।

वहीं यूरोप के लोगों को सैलेरी बढ़ोतरी का उतना फायदा नहीं मिल पाएगा, जिसकी वजह से उनकी तनख्वाह में मामूली-सी बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है। इसके अलावा ब्रिटेन और अमेरिका में नौकरी करने वाले लोगों को भी सैलेरी में इजाफा न होने जैसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि इस सर्वे के मुताबिक सैलेरी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एशियाई देशों में होगी, जिसमें भारत का नाम सबसे टॉप पर है जबकि दूसरे स्थान पर वियतनाम और तीसरे स्थान पर चीन का नाम मौजूद है। अब यह देखना दिलचस्प होगी कि आने वाला साल भारतीयों के लिए कितना लकी साबित होता है।

इसे भी पढ़ें –

Winter Business ideas : सर्दी के सीजन में शुरू कर सकते हैं ये 8 बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

मुकेश अंबानी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, दुबई में खरीदा 1,353 करोड़ रुपए की कीमत वाला लग्जरी घर

परिवार या रिश्तेदारी में किसी की मृत्यु होने पर आधार और पैन कार्ड समय पर करवा लें रद्द, वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular