Homeन्यूज़Dhanteras 2022 : धनतेरस से शुरू होगा पांच दिवसीय दीपोत्सव का पावन...

Dhanteras 2022 : धनतेरस से शुरू होगा पांच दिवसीय दीपोत्सव का पावन पर्व दीपावली, इस धनतेरस करें ये उपाय होंगे मालामाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhanteras 2022 : पांच दिवसीय दीपोत्सव के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। पांच दिवसीय पावन पर्व के पहले दिन धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है। दुसरे दिन रूप चौदस, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भाई दूज मनाने के साथ ही दीपोत्सव का पांच दिवसीय पावन पर्व संम्पन होता है।

इस बार धनतेरस का पावन पर्व 22 अक्टूबर शनिवार को है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस क्यो मनाया जाता है एवं इस धनतेरस पर ऐसे क्या उपाय किए जाएँ जिससे माँ लक्ष्मी की कृपा हम लोगों पर बनीं रहे और घर में सुख समृद्धि बनी रहे। तो आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से उपाय है जिन्हें करने से घर में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहे।

Dhanteras 2022 1

पुराणों के अनुसार देवताओं एवं दानवों द्वारा समुद्र मंथन करने से भगवान धन्वंतरि एवं माँ लक्ष्मी का जन्म हुआ था। यही कारण है कि धनतेरस को भगवान धन्वंतरि एवं माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जिस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे उस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से जानें जाना लगा। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना चांदी खरीदना बेहद शुभ एवं मंगलमय माना जाता है।

ऐसे करें धनतेरस को पूजन

धनतेरस के दिन विधिपूर्वक की गई पूजा अर्चना से सालभर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धनतेरस के दिन चौकी पर माँ लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की फोटो या प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद दीपक, धूप, फूल, फल, नैवेद्य अर्पित करें एवं धनतेरस के दिन जो भी बर्तन और गहने खरीदे गए हैं उन्हें माँ लक्ष्मी के समक्ष रख लक्ष्मी स्त्रोत, लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें जिससे माँ लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनीं रहे।

धनतेरस पर खरीदें झाड़ू

हिन्दू धर्म में झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन नयी झाड़ू खरीदने से माँ लक्ष्मी का आगमन होता है। यही कारण है कि धनतेरस के दिन मुख्य रूप से झाडू खरीदा जाता है।

पितल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

भगवान धन्वंतरि की धातु पितल है। इसलिए धनतेरस को पितल के बर्तन खरीदना अंत्यन्त शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन। बर्तन के अलावा भी सोना चांदी वाहन खरीदना भी अत्यंत मंगलमय और शुभ माना गया है।

इसे भी पढ़ें – Deepawali 2022 : इस बार भी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, शुक्रवार को केदारनाथ के लिए रवाना होंगे

PM Kisan Yojana : अगर अब तक आपके खाते में नहीं आए पीएम किसान योजना के 2000 रुपया तो तुरंत करे यह काम

Drishyam 2 Trailer : दृश्यम 2 की ट्रेलर में है भरपूर सस्पेंस, 18 नवम्बर को सिनेमाघरों में एक बार फिर छिड़ेगा तब्बू और अजय देवगन में जंग

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular