Homeटेक & ऑटोChandrayaan-3 launch Live: आज लॉन्च हो रहा चंद्रयान 3, जानें कब और...

Chandrayaan-3 launch Live: आज लॉन्च हो रहा चंद्रयान 3, जानें कब और कहां देख सकते लॉन्चिंग की लाइव वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chandrayaan-3 launch Live: चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में किए गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है। इसकी लॉन्चिंग आज 14 जुलाई शुक्रवार को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre) से की जाएगी। इस मिशन में लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा जिसकी मदद से जानकारी एकत्र की जाएगी।

चंद्रयान 3 की लाइव लॉन्चिंग कहाँ देख सकते (Chandrayaan-3 launch Live)

चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3) के एलएमवी-3 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर (नाम-प्रज्ञान) और प्रपल्शन मॉड्यूल को लॉन्च करने की प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से इसरो (ISRO) की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल (ISRO Youtube) पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देखा जा सकता है। 14 जुलाई को, आप दोपहर 02:35 बजे लाइव लॉन्चिंग देख सकते हैं।

हार्ड और सॉफ्ट लैंडिंग

चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यानों की दो तरह से लैंडिंग होती है, पहली हार्ड और दूसरी सॉफ्ट लैंडिंग। हार्ड लैंडिंग में यान सतह पर उच्च गति के साथ टकराता है, (जैसा चंद्रयान 2 के समय हुआ था) जबकि सॉफ्ट लैंडिंग में यान की गति को धीरे-धीरे कम करके सतह पर आराम से उतारा जाता है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर लॉन्च होने के नौ दिन बाद, लगभग 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। लैंडर का नाम विक्रम है जो फादर ऑफ इंडियन स्पेस प्रोग्राम माने जाने वाले डा विक्रम सारा भाई (Vikram Sarabhai) के नाम पर आधारित है।

अब तक, सॉफ्ट लैंडिंग करने में सिर्फ तीन देशों, अमेरिका, रूस और चीन, को सफलता मिली है। इस मिशन की सफलता के बाद, भारत, सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश और साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा।

Read Also: भारत में बनेगी Tesla की इलेक्ट्रिक कार, 20 लाख रुपए होगी शुरुआती कीमत

Hyundai Exter के आगे Tata Punch हुई फेल, इन 7 फीचर्स की वजह से आगे निकल गई एक्सटर

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular