Homeबिज़नेसमुर्गे के पंख से यह शख्स बन गया करोड़पति, बिजनेस है एकदम...

मुर्गे के पंख से यह शख्स बन गया करोड़पति, बिजनेस है एकदम ताबड़तोड़, कमाई होगी बेजोड़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Business Idea: आज के समय में अधिकतर लोग नौकरी पेशा से इतर बिजनेस की तरफ रुझान दिखा रहे हैं। आपने देखा होगा लोग तरह-तरह के बिजनेस करते हैं कोई कचरे से बिजली बनाकर पैसा कमाता है तो कोई खाद बनाकर अपने बिजनेस को चलाता है लेकिन क्या कभी आपने सुना मुर्गे के पंखों से भी बिजनेस किया जा सकता है।

जी हाँ, हम आपको एक शख्स के बारे में बताने वाले हैं। जिसने मुर्गे के पंखों से कपड़े बनाकर करोड़ों की इंडस्ट्री खड़ी कर दी है। खास बात है इस शख्स के द्वारा मुर्गे की पंखों से तैयार किए गए कपड़ों को लोग बेहद पसंद करते हैं तो चलिए आपको इस बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारे में पूरी जानकारी दे देते हैं।

ऐसे आया बिजनेस का आईडिया

जिस बिजनेस के बारे में हम आपसे बात कर रहे हैं। उसको शुरू करने वाले शख्स हैं मुदिता और राधेश, जिनको यह आइडिया कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आया था। राधेश बताते हैं कि उन्होंने इस काम की शुरुआत मात्र 16,000 से की थी और कुछ ही समय बाद इसका रजिस्ट्रेशन मुदिता एंड राधेश प्राइवेट लिमिटेड (Mudita and Radhesh PVT LTD) के नाम से करा दिया।

अब उनकी कंपनी करोड़ों का व्यापार कर रही है। उन्होंने कहा कि जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे तब उन्हें कचरे से कुछ प्रोजेक्ट बनाने का काम मिला था और उसी समय उनके दिमाग में मुर्गे की पंखों से कपड़े बनाने का आइडिया आया था।

Read Also: सिर्फ 10,000 हजार रुपये में आज ही शुरू कर दें ये तगड़ा बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

विदेशों से मिलते हैं बंपर ऑफर

मुदिता ने बताया कि भारत में अभी लोग मुर्गे के फैब्रिक से बने कपड़ों का इस्तेमाल करने से कतराते हैं हालांकि, उन्हें विदेशों से बंपर ऑफर मिलते हैं और ज्यादातर उनका प्रॉफिट विदेशों से ही आता है। विदेशों में मुर्गे के पंखों के फैब्रिक से बने कपड़ों को लोग बेहद पसंद करते हैं। यहाँ के मुकाबले इन्हें विदेशों में ज्यादा कीमत में भी खरीदा जाता है।

हजारों लोगों को दे चुके हैं रोजगार

इन दोनों ने मिलकर बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने बताया कि आज के समय इनके पास 1200 लोग काम कर रहे हैं। जो मुर्गे के पंखों से कपड़ा बनाने का काम करते हैं। जिन्हें हर महीने 8 से 12,000 के बीच सैलरी दी जाती है। वहीं अधिकतर काम मशीनों के सहारे निबटाया जाता है।

इन दोनों का कहना है भले ही कितनी भी तकनीक आ जाए लेकिन हम मशीन और इंसान के सामंजस्य को लेकर काम करना चाहते हैं। यही वजह है हमारी कंपनी में मैन पावर भी है और मशीन पावर भी है।

कपड़े की कीमत भी है कम

मुर्गे के पंखों के फैब्रिक से तैयार किया गया यह कपड़ा कीमत में काफी सस्ता होता है। उन्होंने बताया कि इसको तैयार करने में तकरीबन 7 दिन का वक्त लग जाता है। पंखों से जो कपड़ा डिजाइन किया जाता है। वह बेहद ही मुलायम होता है साथ ही काफी खूबसूरत भी दिखता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular