Homeज्ञानBlack Diamond Apple: शहद से भी मीठे होते हैं तिब्बत के 'ब्लैक...

Black Diamond Apple: शहद से भी मीठे होते हैं तिब्बत के ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’, मात्र एक सेब की क़ीमत है 500 रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Black diamond apple in Hindi: दुनिया मैं हर जगह पर अलग-अलग प्रकार के फल और उनकी विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है। आपने भी मार्केट में अलग-अलग किस्मों के फ्रूट्स देखे होंगे, इसी तरह से सेब की भी बहुत-सी प्रजातियाँ देखी होंगी जैसे लाल सेब, हरे और हल्का पीले रंग के सेब इत्यादि। सारे विश्व में वर्तमान समय तक 200 से भी अधिक प्रजातियों के सेब उगाए जा चुके हैं, पर क्या आपने कभी काले रंग के या बैंगनी रंग के सेब के बारे सुना या देखा है?

शायद नहीं देखा होगा, क्योंकि यह ख़ास क़िस्म के सेब केवल तिब्बत के कुछ हिस्सों में ही पाए जाते हैं। इन गहरे बैगनी रंग वाले दुर्लभ क़िस्म के सेब को ‘ब्लैक डायमंड एप्पल (Black Diomond Apple)’ कहा जाता है। दुनियाभर में इनकी डिमांड है।

Hua Niu फैमिली के होते हैं यह सेब (Black diamond apple)

इन ब्लैक डायमंड एप्पल (Black Diomond Apple) की खेती केवल तिब्‍बत की पहाड़‍ियों पर होती है। यह सेब Hua Niu फैमिली से होते हैं। है। यह ब्लैक डायमंड एप्पल देखने में चमकदार और आकर्षक टेक्सचर के लगते हैं। चाइनीज इन्हें रेड डिलीसियस भी कहा करते हैं। वैसे ये अपने नाम के अनुसार बिल्कुल काले रंग के नहीं होते हैं, इनका वास्तविक रंग गहरा बैंगनी होता है। इनकी विशेषता यह होती है कि इनमें शहद से भी ज़्यादा मिठास होती है। इस क़िस्म के सेब की खेती काफ़ी समय से की जा रही है।

3100 मीटर की उंचाई पर होती है इसकी खेती

तिब्बत के नाइंग-ची क्षेत्र में पाये जाने वाले इस सेब (Black diamond apple) की खेती समुद्र तल से 3100 मीटर की उंचाई पर की जाती है। चीन की ही एक कंपनी 50 हेक्टेयर ज़मीन पर इन सेबों की खेती करती है। अधिक ऊंचाई पर उगाए जाने के कारण जिस स्थान पर इनकी खेती होती है, वहाँ पर दिन और रात के टेम्परेचर में काफ़ी अंतर पाया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यहाँ दिन के समय में आने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों (UV Rays) के कारण इन सेबों का रंग बैगनी हो जाता है।

500 रुपए का मिलेगा एक सेब (Black diamond apple Price)

वर्ष 2015 में ब्लैक एप्पल (Black Diamond Apple) की खेती शुरू हुई थी। हालांकि अब तक इसकी बहुत ज़्यादा बढिया खेती नहीं हुई है। आपको बता दें कि कुछ चुनिंदा पेड़ों पर ही इसके फल लग रहे हैं। इन सेबों की सबसे अधिक मांग बीजिंग, शंघाई, गुआंगजौ और शेन्जेन के सुपरमार्केट्स में रहती है। यह सेब 6 या 8 के पैक में बिकते हैं। इस ख़ास सेब की क़ीमत की बात करें तो एक सेब की क़ीमत 50 युआन यानी 500 रुपए है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular