Homeमनोरंजनआज होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई, जानें कितनी संपत्ति...

आज होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं दोनों

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Parineeti Raghav Engagement: इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है, जिसकी वजह से इनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ऐसे में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई को लेकर मीडिया गॉसिप्स का बाज़ार गर्म है।

दरअसल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कपल जल्द ही सगाई कर सकता है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने-अपने फील्ड में काफी ज्यादा लोकप्रिय है, जबकि इनके पास धन संपत्ति की भी कोई कमी नहीं है।

राघव चड्ढा की धन संपत्ति | Raghav Chadha Net Worth

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपने गंभीर अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जो वर्तमान में राज्यसभा में सबसे कम उम्र के सांसद हैं। राघव चड्ढा ने साल 2012 में आम आदमी पार्टी को ज्वाइंन करके अपने राजनीतिक करियर क शुरुआत की थी, जो वर्तमान में अपनी पार्टी के पक्ष में कॉंफ्रेंस करते नजर आते हैं।

Read Also: 100 करोड़ का आलीशान घर, 7 करोड़ की वैनिटी वैन, कुछ ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं अल्लू अर्जुन

राघव चट्ढा एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउटेंट रह चुके हैं, जो राजनीति में आने से पहले इस फील्ड में काम करते थे। इसके अलावा उन्होंने मालपानी, डेलॉयट और ग्रांट थॉर्नन जैसी कंपनियों में काम किया है, जबकि वर्तमान समय में राघव चड्ढा की कुल संपत्ति (Raghav Chadha Net Worth) लगभग 50 लाख रुपए के आसपास है।

राघव चड्ढा के चुनावी हफलनामे से पता चलता है कि उनकी पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर, 37 लाख रुपए की कीमत वाला एक घर और 90 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी है। इसके अलावा उनके पास 52, 839 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और बैंक में कुल जमा पूंजी 14,57,806 रुपए बताई गई है, जबकि उन्होंने शेयर मार्केट में 6 लाख रुपए का निवेश किया है।

परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति | Parineeti Chopra Net Worth

वहीं अगर बात बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति (Parineeti Chopra Net Worth) की करें, तो वह इस मामले में राघव चट्ढा से काफी आगे हैं। परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए के आसपास है, जिसमें उनके पास ऑडी A6, जैगुआर एक्सजेएल और ऑडी Q5 जैसी महंगी कारें शामिल हैं।

इसके अलावा परिणीति के पास मुंबई में एक-सी फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट है, जबकि वह फिल्मों और ब्रांड एडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। परिणीति चोपड़ा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है, जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड की सबसे पढ़ी लिखी एक्ट्रेसस में से एक माना जाता है।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चट्ढा को एक साथ लंच और डिनर डेट्स पर देखा जा रहा है, जो मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से परहेज करते हैं। इतना ही नहीं अभी तक इस कपल ने अपने रिलेशनशिप या सगाई को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular