Homeमनोरंजन100 करोड़ का आलीशान घर, 7 करोड़ की वैनिटी वैन, कुछ ऐसी...

100 करोड़ का आलीशान घर, 7 करोड़ की वैनिटी वैन, कुछ ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं अल्लू अर्जुन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Allu Arjun Birthday: साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर खूब सुर्खियाँ बटौर रहे हैं, जिनके पूरे भारत में लाखों फैंस हैं। ऐसे में पुष्पा की अपार सफलता के बाद न सिर्फ अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हुआ, बल्कि उनकी सैलेरी और नेट वर्थ में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था, जिन्होंने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अल्लू अर्जुन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय एक्टर माना जाता है, जिनके पास 100 करोड़ का आलीशन घर और अपार संपत्ति मौजूद है।

अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति और लाइफ स्टाइल | Allu Arjun net worth and lifestyle

इस साउथ एक्टर की कुल संपत्ति यानी नेट वर्थ 370 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि उनकी सालान इनकम 32 करोड़ रुपए के आसपास होती है। इस हिसाब से अल्लू अर्जुन हर महीने 3 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं, जिसमें फिल्मों से लेकर विज्ञापन और सॉन्ग शामिल होते हैं।

Read Also: आ गया पुष्पा 2 का टीजर, पोस्टर में नजर आया अल्लू अर्जुन का अलग अंदाज

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में बतौर चाइल्ड एक्टर की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2003 में लीड एक्टर के तौर पर फिल्म गंगोत्री से डेब्यू किया था। अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं, जबकि वह ब्रांड एंडोर्समेंट और हैदराबाद में स्थित 300 जुबली नामक नाइट क्लब से भी एक्स्ट्रा कमाई करते हैं।

अल्लू अर्जुन को महंगी और लग्जरी कारों का शौक है, इसलिए उनकी कार कलेक्शन में ढेर सारे अलग-अलग मॉडल्स शामिल हैं। अल्लू अर्जुन के पास ढाई करोड़ रुपए की कीमत वाली रेंज रोवर और 7 करोड़ रुपए की कीमत की वैनिटी वैन है, जबकि उनकी कार कलेक्शन में 80 लाख रुपए की BMW X5, 1.02 करोड़ रुपए की Jaguar XJL और 86 लाख रुपए की Audi A7 का नाम शामिल है।

अल्लू अर्जुन एक बेहतरीन एक्टर के साथ शानदार डांसर भी हैं, जबकि वह चारकोल आर्ट का भी शौक रखते हैं। अल्लू अर्जुन को अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद है, जिनकी शादी साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से हुई थी और उनके दोनों बच्चों का नाम अयान व अरहा है।

Read Also: फिल्म पुष्पा की रक्त चंदन सच में है भारत का कीमती खजाना, जिसने अल्लू अर्जुन जैसे मजदूर को बना दिया राजा

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular