Homeज्ञानये है दुनिया के 5 सबसे अद्भुत आईलैंड्स, जहाँ चलता है सिर्फ...

ये है दुनिया के 5 सबसे अद्भुत आईलैंड्स, जहाँ चलता है सिर्फ जानवरों का राज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

5 Amazing Animal Islands – इस दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत आईलैंड मौजूद हैं, जो घूमने फिरने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन मानी जाती हैं। दुनिया के ज्यादा आईलैंड्स पर इंसान बसे हुए हैं, लेकिन आज हमको उन आईलैंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जानवरों का राज है।

यह आईलैंड्स दुनिया के अलग-अलग कोनों में मौजूद हैं, जहाँ जानवरों की विभिन्न प्रजातियाँ निवास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी वन्य जीवन को देखने के शौकीन हैं, तो इन आईलैंड्स पर जाना बिल्कुल न भूलें।

रैबिट आईलैंड, जापान (Rabbit Island)

Rabbit-Island-Japan

जापान के Takehara में स्थित ओकुनोशिया (Ōkunoshima) को रैबिट आईलैंड (Rabbit Island) के नाम से जाना जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में खरगोश निवास करते हैं। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिकों ने इस आईलैंड पर खुफिया रूप से 6 हजार टन जहरीली गैस का निर्माण किया था, ऐसे में उस गैस के प्रभावों को जांचने के लिए आईलैंड पर खरगोशों को लाया गया था।

जहरीली गैस के प्रभाव में आने की वजह से बहुत से खरगोशों की मौत हो गई थी, जबकि कुछ खरगोश जिंदा बच गए थे। ऐसे में प्रयोग खत्म होने के बाद उन खरगोश को आईलैंड पर ही छोड़ दिया गया था, जिनकी संख्या बीतते समय के साथ बढ़ती चली गई।

रैबिट आईलैंड (Rabbit Island) पर मौजूद खरगोशों को लेकर एक कहानी यह भी बताई जाती है कि साल 1971 में कुछ स्कूली बच्चे आईलैंड पर 8 खरगोश लेकर गए थे। उन्होंने खरगोशों को आईलैंड पर छोड़ दिया जिनकी संख्या हजारों तक पहुँच गई, क्योंकि यहाँ खरगोशों का शिकार करने के लिए कोई जीव मौजूद नहीं है।

वर्तमान में रैबिट आईलैंड (Rabbit Island) पर हजारों की संख्या में खरगोश रहते हैं, जो 800 मीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह आईलैंड खरगोश और इतिहास प्रेमी लोगों की पसंदीदा जगह है, जिसकी वजह से यहाँ पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में अगर आपको भी खरगोश पसंद है, तो आप रैबिट आईलैंड की सैर पर जा सकते हैं।

पिग बीच, बाह्मस (Pig Beach)

Pig-Beach-Bahamas

बाह्मास (Bahamas) के Big Major Cay में स्थित पिग बीच (Pig Beach) में आपको पानी में तैरते हुए सैकड़ों सुअर दिखाई देंगे, जो बहुत ही अद्भुत और विचित्र नजारा होता है। दरअसल कई साल पहले नाविकों के एक झुंड ने कुछ सुअरों को समुद्र किनार छोड़ दिया था, ताकि वह वापस लौटकर उन्हें अपने भोजन के रूप में इस्तेमाल कर सके।

लेकिन लंबी यात्रा के चलते नाविकों का समूह वापस बीच पर नहीं आया, जिसकी वजह से सुअरों की जान बच गई और धीरे-धीरे उनकी आबादी में वृद्धि होने लगी। वर्तमान में पिग बीच पर सुअरों की संख्या लाखों पहुँच गई है, जो पानी में तैरना भी जानते हैं।

पिग बीच (Pig Beach) को लेकर यह भी कहा जाता है कि सालों पहले एक जहाज सुअरों को लेकर इस द्वीप के पास से गुजर रहा था, तभी वह पानी में डूब गया। उस जहाज में से कुछ सुअर अपनी जान बचाकर समुद्र किनारे तक पहुँचने में कामयाब हो गए थे, जिनकी संख्या बीतते समय के साथ बढ़ती चली गई।

आज पिग बीच (Pig Beach) बाह्मास का चर्चित पर्यटन स्थल बन चुका है, जहाँ पानी में अलग-अलग रंगों वाले सुअर तैरते हुए दिखाई देते हैं। यहाँ रहने वाले सुअर पर्यटकों को देखकर बहुत ही खुश होते हैं और उनके साथ मौज मस्ती करते हैं।

ओशिमा आईलैंड, जापान (Ōshima Island)

Cat-Ōshima-Island-Japan

जापान के Ozu में स्थित ओशिमा आईलैंड (Ōshima Island) को Cat Island के नाम से भी जाना जाता है, जहाँ बिल्लियों की आबादी सबसे ज्यादा है। इस आईलैंड पर सिर्फ 6 इंसान रहते हैं, जो यहाँ के स्थानीय निवास हैं। शुरुआती समय में इस आईलैंड पर इंसानों की आबादी काफी ज्यादा थी, जो मछलियाँ पकड़ कर अपनी आजीविका चलाते थे।

लेकिन ओशिमा आईलैंड (Ōshima Island) पर चूहों की मात्रा बहुत ज्यादा थी, जिसकी वजह से यहाँ के स्थानीय लोग चूहों को भगाने के लिए कुछ बिल्लियाँ लेकर आ गए। इस तरह बिल्लियों ने बड़ी संख्या में चूहों का शिकार किया और उनकी आबादी बढ़ती चली गई, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने आजीविका चलाने के लिए पलायन शुरू कर दिया।

इस तरह लोगों की आबादी घटती चली गई, जबकि चूहों को खाकर जिंदा रहने वाली बिल्लियों की आबादी में कई गुना इजाफा हो गया। लेकिन अब ओशिमा आईलैंड पर बिल्लियों को खाने की कमी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यहाँ चूहे खत्म हो गए हैं। ऐसे में इस आईलैंड में घूमने के लिए जाने वाले पर्यटक बिल्लियों के लिए भोजन लेकर जाते हैं, जिससे उन्हें जिंदा रहने में मदद मिलती है।

मंकी आईलैंड, Puerto Rico

Monkey-Island-Puerto-Rico

पुएर्तो रिको (Puerto Rico) में स्थित मंकी आईलैंड (Monkey Island) सैकड़ों बंदरों का घर है, जहाँ जंगली रीसस मकाक नामक प्रजाति के बंदरों की बड़ी आबादी निवास करती है। इस आईलैंड को इस्ला डी लॉस मोनोस के नाम से भी जाना जाता है, जहाँ आम लोगों का जाना प्रतिबंधित है।

दरअसल मंकी आईलैंड (Monkey Island) को कैरेबियन प्राइमेट रिसर्च सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो पुएर्तो रिको विश्वविद्यालय की देखलेख में काम करता है। इस रिसर्च सेंटर ने साल 1938 में भारत से 400 बंदर मंगवाए थे, जिनके ऊपर रिसर्च कार्य किया जाना था।

यही वजह है कि मंकी आईलैंड (Monk Island) में प्रवेश करने के लिए व्यक्ति का वन्य जीवों का शोधकर्ता होना जरूरी है, इसके अलावा आम पर्यटकों का इस द्वीप जाने या घूमने फिरने पर सख्त पाबंदी है। हालांकि अगर आप बंदरों को देखना चाहते हैं, तो नाव से समुद्र तट तक जाकर बंदरों के साथ खेल कूद कर सकते हैं।

स्नेक आइलैंड, ब्राजील (Snake Island)

Snake-Island-Brazil

ब्राजील में स्थित Ilha da Queimada Grande को स्नेक आइलैंड (Snake Island) के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहाँ सांपों की विषैली प्रजातियाँ निवास करती हैं। यह आईलैंड साओ पाओलो तट से 90 मील की दूरी पर स्थित है, जो दूर से देखने पर घने जंगल से भरा एक खूबसूरत आईलैंड दिखाई देता है।

43 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैले हुए स्नेक आईलैंड (Snake Island) में हजारों की संख्या में जहरीले सांप रहते हैं, जिसकी वजह से इसे पृथ्वी पर मौजूद सबसे खतरनाक द्वीप माना जाता है। यही वजह है कि आम नागरिकों को स्नेक आईलैंड पर जाने की मनाही है, क्योंकि वहाँ जाने पर उनकी जान खतरे में पड़ सकती है।

लेकिन अगर आप एक शोधकर्ता या वैज्ञानिक हैं, तो आपको स्नेक आईलैंड (Snake Island) पर जाने की इजाजत मिल सकती है। इसके अलावा अगर कोई आम व्यक्ति इस आईलैंड पर जाता है, तो उसे हर मीटर पर खतरनाक सांप देखने को मिल जाएंगे।

तो ये थे दुनिया के वह 5 आईलैंड्स (5 Amazing Animal Islands) , जहाँ इंसानी आबादी नहीं बल्कि सैंकड़ों जानवर निवास करते हैं। इंसानों से दूर इन आईलैंड्स पर जानवरों की प्रजातियाँ तेजी से फल-फूल रही है, जिन्हें देखने के लिए आप यहाँ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular