Homeमनोरंजनखुशखबरी! "12वीं फेल" एक्टर विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारी, बेटे का...

खुशखबरी! “12वीं फेल” एक्टर विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारी, बेटे का हुआ जन्म

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी सुनाई है। 7 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि उनके घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। जी हां, शीतल ने एक बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के आने की खबर से विक्रांत और शीतल का परिवार खुशियों से झूम उठा है। उन्होंने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विक्रांत और शीतल ने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो पर लिखा है, “हम 07.02.2024 के दिन एक हो गए। हमें अपने बेटे के आने की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। शीतल और विक्रांत की ओर से ढेर सारा प्यार।” कैप्शन में हाथ मिलाने वाली इमोजी बनाई गई है।

फैंस और स्टार्स ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। विक्रांत के पोस्ट पर कमेंट करते हुए शोभिता धूलिपाला ने लिखा, “बधाई हो!!” राशि खन्ना ने लिखा, “बधाई हो मेसी।” रसिका दुग्गल ने कमेंट किया, “दोस्तों को बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार।” भूमि पेडनेकर ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की। जबकि ताहिरा कश्यप ने लिखा, “बधाई हो।”

आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में आएंगे नजर

बता दें कि “12वीं फेल” की सफलता के बाद विक्रांत जल्द ही राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा के साथ “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रंजन चंदेल कर रहे हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह फिल्म 3 मई को रिलीज होगी।

Read Also: क्या ‘Animal Park’ में कबीर सिंह से टक्कर लेंगे रणविजय? शाहिद कपूर ने खुद किया खुलासा

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular