Homeमनोरंजनक्या 'Animal Park' में कबीर सिंह से टक्कर लेंगे रणविजय? शाहिद कपूर...

क्या ‘Animal Park’ में कबीर सिंह से टक्कर लेंगे रणविजय? शाहिद कपूर ने खुद किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘Animal’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतना धमाल मचाया कि कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टाल दी गईं। फिल्म ने पूरे विश्व में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म की रिलीज के साथ ही निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने इसके सीक्वल को मंजूरी दे दी थी और थिएटर में ही इसकी एक झलक भी दिखाई थी। हाल ही में रणबीर कपूर ने ‘एनिमल पार्क’ (Animal Park) के बारे में अपडेट दिया था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि ‘एनिमल पार्क’ में रणवीर कपूर का रणविजय और शाहिद कपूर का कबीर सिंह साथ मिलकर दुश्मनों का सफाया कर सकते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने इस बात को स्पष्ट किया है कि वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं।

क्या ‘Animal Park’ में दिखेंगे रणवीर-शाहिद? शाहिद ने तोड़ी चुप्पी

इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या यह संभव है कि ‘रणविजय’ और ‘कबीर सिंह’ संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ में साथ आ सकें, तो उन्होंने जवाब दिया:

शाहिद कपूर ने कहा, “रणविजय और कबीर सिंह के साथ आने वाले एनिमल की बहुत कम संभावना है, लेकिन कुछ चीजें दर्शकों के लिए बहुत उत्साह पैदा करती हैं। गंभीरता से…यह मेरे हाथ में नहीं है और यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। उन दोनों की दुनिया एक दूसरे से काफी अलग है।”

क्या प्रैक्टिकली रूप से संभव है? – शाहिद कपूर

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शाहिद कपूर ने कहा, “अगर ऐसा कुछ होता है तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन क्या इसे प्रैक्टिकली रूप से करना संभव है? क्या हम ऐसा कर सकते हैं, कहानी कौन लिखेगा और यह सब कब होगा? कई चीजों के पीछे कई प्रैक्टिकल चीजें होती हैं।”

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी के बाद पहली बार शाहिद कपूर दिनेश विजान की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया’ में रोबोट का किरदार निभा रहीं कृति सेनॉन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह कर रहे हैं।

Read Also: Bigg Boss OTT 3 में सलमान से पंगा लेने आएंगे सितारे, बिग बॉस 17 का ये धुआंधड़ कंटेस्टेंट भी शामिल

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular