Homeज़रा हटकेमिलिए इच्छाधारी लड़की से, मिनटों में बन जाती है कोई भी जानवर,...

मिलिए इच्छाधारी लड़की से, मिनटों में बन जाती है कोई भी जानवर, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दुनिया में प्रतिभाषाली लोगों की कोई कमी नहीं है, जो अपने टैलेंट और कलाकारी के दम पर लाखों लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं सोशल मीडिया के इस जमाने में कोई भी यूनिक वीडियो तुरंत वायरल हो जाता है, जिसमें आम लोगों के अलग-अलग टैलेंट देखने को मिलते हैं।

ऐसे में भारतीय बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा ने बीते दिनों अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ लड़कियों को अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यह लड़कियाँ जादुई तरीके से न सिर्फ अपने शरीर को पूरा छिपा लेती हैं, बल्कि उल्लू से शेर तक किसी भी जानवर का रूप अपना लेती हैं।

स्टेज पर दिखाया अनोखा टैलेंट

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एक विदेशी टैलेंट शो का है, जिसमें लड़कियों का एक ग्रुप जंगल थीम पर प्रफोमेंस कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि इन सभी लड़कियों ने अपनी बॉडी पर पेंट किया हुआ है, जिसकी वजह वह जंगल के अलग-अलग जानवरों का रूप धारण कर लेती हैं।

Read Also: रोजाना 2 किलोमीटर का सफर करके मालिक के लिए खाना लेकर जाता है शेरू, वफादारी ने जीत लिया दिल

स्टेज पर मौजूद पहली लड़की अपने शरीर को उल्लू में तब्दील कर लेती है, जबकि दूसरी लड़की खुद को एक चील बना लेती है। वहीं तीसरी लड़की अपने आप को एक चिंपांजी बदल लेती है, जबकि चौथी लड़की खुद को शेर तब्दील कर लेती है। इसके बाद यह चारों लड़कियाँ एक साथ मंच पर आती हैं और अपनी बॉडी को आकर्षक रूप से एक टाइगर में बदल लेती हैं।

इन चारों लड़कियों का टैलेंट देखकर शो के जज भी हैरान रह जाते हैं, जबकि लड़कियों की कलाकारी पर सभी लोग सीट से खड़े होकर तालियाँ बजाने लगते हैं। इस वीडियो को देखकर जहाँ एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स का मनोरंजन हुआ, वहीं कुछ लोग यह शानदार कलाकारी देखकर हैरान रह गए और उन्होंने लड़कियों के टैलेंट की जमकर तारीफ की।

Read Also: समुद्री जहाज में लटक कर तय किया 3,200 किलोमीटर लंबा सफर, बिना खाए-पिए 11 दिन बाद हालत हो गई खराब

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular