Homeमनोरंजनजब एक लड़की ने Salman Khan को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़,...

जब एक लड़की ने Salman Khan को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, तो बौखलाए सुपरस्टार ने ऐसे किया रिएक्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है। यहीं नहीं सलमान खान अपने आप में ही एक ब्रांड हैं। वहीं उनकी फिल्म हिट हो या फ्लॉप लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कभी कोई कमी नहीं आती। सलमान के फैंस के बीच उनका क्रेज हमेशा बरकरार रहता है। अगर सलमान किसी विवाद में भी गिरे दिखाई देते हैं तो उनके फैंस तुरंत उनके बचाव में उतर आते हैं। जाहिर है कि सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का ही कमाल है कि उन्हें इतना अच्छा समर्थन मिलता रहता है।

वैसे तो आए दिन सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती है लेकीन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल सलमान पर चल रहे हिट एंड रन मामले से जुड़े एक विवाद के चलते हुए दिल्ली की एक लड़की ने उन्हें पब्लिकली थप्पड़ मारा। ये भी पढ़ें – सलमान ने छोड़ा दोस्त का साथ, चिरंजीवी की फ़िल्म Godfather में अब नहीं करेंगे काम

आपको बता दें ये पूरा मामला साल 2009 का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान उस वक्त सोहेल खान, सुष्मिता सेन, शिबानी कश्यप, विजेंद्र सिंह समेत कई और सिलेब्रिटीज़ के साथ दिल्ली में एक पार्टी में थे। इस पूरी पार्टी का आयोजन एक पांच सितारा होटल में किया गया था। साथ ही यहां एक फैशन शो भी आयोजित किया गया था।

angry salman khan

आपको बता दें कि इसी दौरान उस प्राइवेट पार्टी में नई दिल्ली के बिल्डर की बेटी मोनिका घुस गईं। यही नहीं पार्टी में घुसने के बाद मोनिका ने सलमान खान को थप्पड़ मार दिया और सोहेल व सुष्मिता समेत वहां मौजूद कई लोगों के साथ गाली गलौच की। वहीं मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मोनिका अपने मेल फ्रेंड के साथ इस वेन्यू में घुसने की कोशिश कर रही थी। ये भी पढ़ें – ‘मिर्जापुर’ की सीधी-साधी गोलू गुप्ता से हॉट और ग्लैमरस बनीं श्वेता त्रिपाठी, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान

ऐसा बताया गया कि उस वाकिए के दौरान वो लड़की पूरी तरीके से अपने आपे से बाहर हो चुकी थी। वहीं सोहेल खान ने गार्ड से कहा था कि मोनिका को अंदर एंट्री ना दी जाए। इसी बीच शोर सुनकर सलमान वहां आ पहुंचे जहां मोनिका ने बवाल खड़ा कर रखा था। अचानक ही वो लड़की सुष्मिता सेन को गाली देने लगी। जब सलमान खान ने उनसे विनम्रता से वहां से चले जाने के लिए कहा तो उसने सलमान को थप्पड़ मार दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ इस सब के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपना आपा खो दिया था लेकिन तब उन्होंने उस पर भड़कने के बजाय सिक्योरिटी गार्ड जरिए उस लडकी को बाहर निकलवा दिया। सलमान खान का यही व्यवहार उनके फैंस को बहुत पसंद आया और सभी ने उनकी खूब प्रशंसा की। ज़ाहिर है सलमान के इसी अंदाज़ के लोग कायल हैं और इसीलिए लोग उन्हें इतना पसन्द करते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular