Homeस्पोर्ट्सपाई-पाई के लिए मोहताज हैं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली, कहा-सचिन तेंदुलकर...

पाई-पाई के लिए मोहताज हैं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली, कहा-सचिन तेंदुलकर से कोई उम्मीद नहीं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vinod Kambli Financial Crisis: दुनिया भर में क्रिकेट फैंस की कोई कमी नहीं है, जो अपनी फेवरेट टीम का मैच देखने के लिए किसी भी कोने में पहुँच सकते हैं। ऐसे में जब बात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की हो, तो फैंस की आंखों में एक अलग की चमक आ जाती है। वहीं खिलाड़ी भी क्रिकेट के जरिए खूब पैसा और नाम कमाते हैं।

ऐसे में खिलाड़ियों के लिए बहुत जरूरी हो जाता है कि वह अपनी कमाई का एक हिस्सा इंवेस्ट करें, ताकि आगे चलकर जब वह टीम से बाहर हो जाए तो उन्हें आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इन दिनों पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली (Vinod Kambli) भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह काम की तलाश कर रहे हैं।

Vinod Kambli की आर्थिक स्थिति हुई खराब

विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने अपने करियर शुरुआत सचिन तेंदुलकर के साथ की थी, जो भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते थे। विनोद कांबली (Vinod Kambli) जान्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था, जो शुरुआत से ही क्रिकेट के खेल में बहुत बेहतरीन खिलाड़ी थी। यहाँ तक कि सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर विनोद कांबली को क्रिकेट में सचिन से बेहतर मानते थे।

लेकिन इसके बावजूद भी विनोद कांबली (Vinod Kambli) की आर्थिक हालत आज बहुत ही बुरी हो चुकी है, जो बीबीसीआई (BCCI) द्वारा दी जाने वाली पेंशन (BCCI Pension) के जरिए अपना घर खर्च चला रहे हैं। बीसीसीआई की तरफ से विनोद कांबली को हर महीने 30 हजार रुपए पेंशन दी जाती है, जिसमें उनका गुजारा कर पाना बहुत ही मुश्किल है।

ऐसा नहीं है कि विनोद कांबली के पास क्रिकेट के अलावा कमाई का कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं था, बल्कि वह विभिन्न मैचों में कमेंट्री, विज्ञापन और फिल्म शूटिंग के जरिए अच्छा पैसा (Vinod Kambli Net Worth) कमाते थे। लेकिन साल 2020 में कोरोना महामारी की दस्तक के बाद विनोद कांबली को काम मिलना बंद हो गया था, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती चली गई।

इसके अलावा विनोद कांबली ने विभिन्न मैचों में भारतीय टीम के लिए के लिए बतौर कोच भी काम किया है, उन्होंने आखिरी बार साल 2019 में टी-20 मुंबई लीग में कोचिंग की थी। लेकिन इसके बाद विनोद कांबली ने न तो किसी मैच में कोचिंग की और न ही विज्ञापन व कमेंट्री के जरिए पैसे कमाए।

Sachin Tendulkar ने की हमेशा मदद

विनोद कांबली (Vinod Kambli) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में एक साथ की थी, इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों की हमेशा से तुलना की जाती रही है। विनोद कांबली जब भी मुश्किल वक्त में होते हैं, सचिन तेंदुलकर हमेशा उनकी मदद के लिए आगे आते हैं।

लेकिन विनोद सचिन से इतनी बार मदद ले चुके हैं कि अब उन्हें खुद इस बात की शर्मिंदगी होने लगी है, इसलिए इस बार विनोद उसने किसी प्रकार की उम्मीद नहीं लगाना चाहते हैं। विनोद कांबली का कहना है कि वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास काम मांगने गए थे और उन्हें उम्मीद है कि इस मुश्किल वक्त में उन्हें काम मिल जाएगा।

दुश्मन टीम के छुड़ाते थे छक्के

विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने अपने क्रिकेट करियर में भारतीय टीम के लिए कुल 104 वनडे मैच खेले हैं, जबकि उन्होंने 17 टेस्ट मैच में भी अपने बल्ले का दम दिखाया है। विनोद कांबली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 3, 561 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक टेस्ट और 2 शतक वनडे मैच के दौरान लगाए थे और उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच साल 2000 में खेला था।

विवादों से रहा है कांबली का नाता

विनोद कांबली (Vinod Kambli) अपने क्रिकेट करियर के अलावा कई चीजों को लेकर विवाद में रहे हैं, जिसकी वजह से वह अचानक से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में विनोद कांबली ने शराब के नशे में कार ड्राइव करते हुए एक गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी।

इतना ही नहीं पीड़ित कि शिकायत पर विनोद कांबली को गिरफ्तार भी कर लिया गया था, हालांकि कुछ समय बाद विनोद बेल पर जेल से रिहा हो गए थे। यह मामला थोड़ा शांत हुआ ही था कि अब विनोद अपनी आर्थिक तंगी से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, हालांकि अब उनकी मदद के लिए कौन आगे आता है यह देखना दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़ें – जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जिगरी दोस्त की जान बचाने के लिए बुक किया था हेलीकॉप्टर, दरियादिली की मिसाल हैं धोनी

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular