Homeस्पोर्ट्सजब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जिगरी दोस्त की जान बचाने के लिए...

जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जिगरी दोस्त की जान बचाने के लिए बुक किया था हेलीकॉप्टर, दरियादिली की मिसाल हैं धोनी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि विश्व में भारत का नाम भी रोशन किया है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि खेल के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला हर खिलाड़ी असल जिंदगी में भी शानदार व्यक्तित्व रखता हो।

हालांकि जब बात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आती है, तो उनकी अच्छाई और व्यक्तित्व के चर्चे अपने आप होने लगते हैं। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी ने सालों पुरानी दोस्ती को आज भी निभाते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अपने दोस्त की जान बचाने के लिए हेलीकॉप्टर तक बुक कर दिया था।

दोस्त के लिए बुक किया था हेलीकॉप्टर

अगर आपने महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म MS DHONI: THE UNTOLD STORY देखी है, तो आपको यह बात अच्छे पता होगी कि धोनी ने अपना फेवरेट हेलीकॉप्टर शॉट संतोष लाल से सीखा था। दरअसल संतोष लाल महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त थे और वह दोनों एक साथ नेट प्रैक्टिस किया करते थे। इसे भी पढ़ें – UK की नौकरी छोड़कर गांव लौटा था कपल, अब यूट्यूब पर गाय-भैंस और खेतीबाड़ी का वीडियो अपलोड कर कमा रहें लाखों रुपए

संतोष लाल हेलीकॉप्टर शॉट को थप्पड़ शॉट कहा करते थे, जिसे उन्होंने धोनी को भी सिखाया था। उसी हेलीकॉप्टर शॉट की मदद से धोनी ने कई क्रिकेट मैच में धुंआधार पारी खेली थी और टीम के लिए रन जुटाए थे, जिसकी वजह से उनका यह शॉट देखते ही देखते मशहूर हो गया था।

mahendra singh dhoni with sntosh lal

इसी बीच साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त संतोष लाल की अचानक से तबीयत खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाना था। उस वक्त संतोष के परिवार और दोस्तों ने धोनी से मदद मांगी, लेकिन धोनी मैच के सिलसिले में भारत से बाहर टूर पर गए हुए थे। इसे भी पढ़ें – अजग-गजब: 8 बेटी-बेटों को बाराती बनाकर दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा, सोशल मीडिया पर खूब हो रहे चर्चे

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी किसी भी हालत में संतोष की मदद करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने संतोष के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर बुक किया और उन्हें रांची से दिल्ली लाने का पूरा बंदोबस्त किया था। इतना ही नहीं धोनी ने एम्स के सीनियर मैनेजमेंट से बात करके संतोष को वहां भर्ती करवाने की सिफारिश भी की थी, जिसके बाद संतोष लाल को तुरंत इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था।

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और संतोष का परिवार व दोस्त मिलकर भी उनकी जान नहीं बचा पाए, जिसकी वजह से संतोष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। संतोष लाल लंबे समय से पेनक्रियाज में इंफेक्शन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन जब उन्हें सही इलाज मिला तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

संतोष लाल की जान तो चली गई, लेकिन उनके परिवार और दोस्त आज भी महेंद्र सिंह धोनी की दरियादिली और नेकी की तारीफ करने नहीं थकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने देश से बाहर होने के बावजूद भी सिर्फ एक कॉल पर अपने दोस्त की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास किया था, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। इसे भी पढ़ें – एक पत्थर से बदल गई मजदूर की किस्मत, मामूली पत्थर निकला 60 लाख का हीरा! जानें सच्चाई

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular