Homeबिज़नेसखस की खेती करके अमीर बन रहे हैं किसान, लागत मूल्य से...

खस की खेती करके अमीर बन रहे हैं किसान, लागत मूल्य से होती है कई गुना ज्यादा कमाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vetiver Farming: भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ विभिन्न फसलों के अलावा फल और सब्जियों की खेती भी जाती है। ऐसे में अगर आप भी कृषि के क्षेत्र में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो आप खस यानी वेटिवर (Vetiver) की खेती कर सकते हैं। यह एक झाड़ीनुमा फसल होती है, जो अपनी बेहतरीन खुशबू के लिए जानी जाती है।

इस झाड़ीनुमा फसल को उगाने के लिए सरकार ने एरोमा मिशन स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत किसानों को खस की खेती करने के लिए प्रोत्सहित किया जा रहा है और उन्हें इस सुगंधित फसल को उगाने के लिए सब्सिडी भी मुहैया करवाई जाएगी।

खस की खेती के फायदे

आपको बता दें कि भारत में गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में खस की खेती की जाती है, जो एक झाड़ीदार खुशबू वाला पौधा होता है। खस का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी, दवाई, खुशबूदार इत्र और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए किया जाता है, जिसकी वजह से बाज़ार में इसकी मांग काफी ज्यादा है। इसे भी पढ़ें – अश्वगंधा की खेती करके कमा सकते हैं लाखों रुपए, गेंहू और धान की फसल से ज्यादा होगी कमाई

खस की खेती किसी भी प्रकार की जलवायु में आसानी से की जा सकती है, हालांकि इस फसल को ज्यादा ठंडे या बर्फीले इलाकों में नहीं उगाया जाता है। खस एक ऐसा पौधा है, जिसे सूखे से लेकर ज्यादा बरसात वाली जगह पर उगाया जा सकता है। इस फसल में खुशबू और औषधीय तत्व बहुत ज्यादा होते हैं, इसलिए जानवर इसका सेवन भी नहीं करते हैं।

किसान पूरे सार खस की खेती करते हैं, हालांकि ठंड के मौसम में इस फसल को उगाने से परहेज किया जाता है। यह फसल 18 से 20 महीने के अंदर पूरी तरह से तैयार हो जाती है, जिसे खेत से काटकर अलग कर लिया जाता है। खस के ऊपरी हिस्से को चारे और झोपड़ी बनाने वाली घास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि इसकी जड़ों से खुशबूदार तेल निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए किया जाता है।

ऐसे में अगर आप एक एकड़ जमीन में खस की खेती करते हैं, जो इसके लिए आपको 60 से 65 हजार रुपए खर्च करने होंगे। एक एकड़ जमीन में उगाई गई खस से लगभग 10 लीटर तेल निकाला जाता है, जबकि बाज़ार में एक लीटर तेल की कीमत 20 हजार रुपए या उससे ज्यादा होती है।

इस तरह महज खस के तेल से ही किसान सालान 2 लाख रुपए की कमाई करते हैं, जबकि खस की झाड़ से तैयार होने वाले प्रोडक्ट्स को बाज़ार में अलग से बेचा जाता है। इस खुशबूदार फसल की खेती करने में किसान को ज्यादा मेहनत या खर्च करने की जरूरत नहीं होती है, जबकि इससे वह सालाना लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं। इसे भी पढ़ें – क्या है बर्फ की तरह दिखने वाले इस फल का नाम, जिसकी खेती करके मालामाल हो रहे हैं किसान

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular