UPSSSC ने लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा के नियमों में किया बड़ा बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

UP Lekhpal Bharti: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर लाखों विद्यार्थियों में काफी उत्साह और उमंग है। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लाखों प्रतियोगी छात्रों से यह वादा किया गया था, कि वे बहुत जल्द उत्तर प्रदेश में UP Lekhpal Bharti का नोटिफिकेशन जारी करेंगे। सरकार ने इसी वादे को पूरा करते हुए जनवरी के पहले हफ्ते में ही उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। अतः अब उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन UPSSSC UP Lekhpal Bharti का नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है

UPSSSC ने उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा के नियमों में किया बदलाव:

UPSSSC ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है। उसमें पिछली भर्तियों से अलग कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों की जानकारी लाखों छात्रों को नहीं है। इसीलिए नीचे हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

UPSSSC उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। वह यह है कि, जो भी अभ्यर्थी इस बार लेखपाल की परीक्षा देंगे। उनको अपने हर सवाल का जवाब देते हुए काफी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि, उनके द्वारा हर गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काट दिया जाएगा। यानी कि इस बार की भर्ती प्रक्रिया में नेगेटिव मार्किंग सिस्टम जारी कर दिया गया है।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की परीक्षा दी है। उन्हें यह मालूम होगा कि इस प्रकार के किसी भी नकारात्मक अंक प्रणाली की व्यवस्था पिछली परीक्षा में नहीं थी और जिन अभ्यर्थियों को अभी तक इस खबर के बारे में नहीं मालूम है। वह पिछले पैटर्न की तरह ही अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों से परीक्षा के दौरान टोटल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्हें इन प्रश्नों में ग्राम समाज, गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और विकास से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देंगे। इस बार की परीक्षा में जो सबसे अलग और बड़ी बात होगी, वह यही होगी कि यदि आप उन प्रश्नों में से यदि आप प्रश्नों का गलत उत्तर देंगे, तो एक गलत उत्तर पर आप एक चौथाई अंक गवा देंगे।

यदि आप अभी तक पुराने पैटर्न के हिसाब से तैयारी कर रहे थे। तो आपको अपना पैटर्न बदलकर नोटिफिकेशन के हिसाब से दिए गए पैटर्न पर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में 100% सफलता हासिल हो सके।

बहुत से विद्यार्थियों के मन में यह संशय बना हुआ है कि, यह जो नेगेटिव मार्किंग का पैटर्न है। यह इसी उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा से लागू होगा या नहीं इस विषय में हम आपको जानकारी दे दें कि, यह पैटर्न आने वाली इसी परीक्षा से लागू कर दिया जाएगा। जो भी परीक्षार्थी इस बार की उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में बैठेगा उसे नेगेटिव मार्किंग सिस्टम का सामना करना होगा।