Homeटेक & ऑटोTata Nexon EV का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च, इतनी होगी कीमत और माइलेज

Tata Nexon EV का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च, इतनी होगी कीमत और माइलेज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Nexon EV New Model: देश में इलेक्ट्रिक सेगमेंट का लगातार विस्तार हो रहा है। अधिकतर लोग पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से रुख मोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ रुझान दिखा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में टाटा के द्वारा टाटा नेक्सन ईवी को मार्केट में अपग्रेड वर्जन (Tata Nexon EV Max xz+ Lux) के तौर पर पेश किया गया है। इसमें कई कमाल के नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी गाड़ी के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने वाले हैं।

Tata Nexon EV New Model features

टाटा नेक्सन ईवी के अपडेट वर्जन के तौर पर इसमें एंड्राइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, हाई डेफिनेशन रियर व्यू कैमरा, 180 से ज्यादा वॉयस कमांड, छह भाषाओं में वायस, नया यूजर इंटरफेस जैसे दमदार फीचर्स प्रदान किए गए हैं। इसमें सेफ्टी के लिहाज से एयरबैग, एबीएस की सुविधा दी गई है। इस मॉडल में अब बड़ा 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया जाता है। इस स्क्रीन को एचडी डेफिनेशन विडियो के लिए बनाया गया है।

Tata Nexon EV New Model range and battery

टाटा नेक्सन ईवी में Max xz+ Lux में 40.5KWh का बैटरी पैक प्रदान किया जाता है। यह कार एक बार की सिंगल चार्जिंग में 453 किमी तक की रेंज दे देती है। Tata Nexon EV कार महज 9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति रफ्तार पर चलने लगती है। Tata Nexon EV Max को महज 56 मिनट में डीसी फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

इस धांसू एसयूवी कार में 143 बीचपी की शक्ति और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। गाड़ी में ड्राइविंग मोड ईको, सिटी और स्पोर्ट मोड़ की सुविधा दी गई है। नई एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट की 3.3 KW के एसी चार्जर से चार्ज हो जाती है।

Read Also: TATA Punch की खटिया खड़ी करने महिंद्रा ला रही है छोटू SUV, कम कीमत में मिलेंगे बेजोड़ फीचर्स

Tata Nexon EV New Model Price

बाजार में इस कार की कीमत 18.79 लाख रुपये एक्स शोरुम है। यह प्राइस दिल्ली के अकॉर्डिंग है। हर राज्य में इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो आप नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular