Homeटेक & ऑटोTATA Punch की खटिया खड़ी करने महिंद्रा ला रही है छोटू SUV,...

TATA Punch की खटिया खड़ी करने महिंद्रा ला रही है छोटू SUV, कम कीमत में मिलेंगे बेजोड़ फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देश में Compact SUV कारों की डिमांड अब खूब बढ़ने लगी है। लोग हैचबैक और SUV के कॉन्बिनेशन की परफेक्ट कार की तलाश करते रहते हैं। ऐसे में TATA के द्वारा पेश की जाने वाली TATA Punch का नाम उन गाड़ियों में शामिल किया जाता है, जो देश में बतौर Compact SUV खूब पसंद की जाती है।

लेकिन हाल ही में आई खबर के मुताबिक, TATA Punch को कांटे की टक्कर देने के लिए Mahindra भी एक छोटी SUV पर काम (Mahindra Upcoming SUV) कर रहा है। कंपनी बहुत जल्द इस SUV को मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है चलिए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बता देते हैं।

महिंद्रा लाएगी छोटू SUV

दरअसल, खबर है कि महिंद्रा के द्वारा आगामी कुछ महीनों में एसयूवी (Mahindra Upcoming SUV) पेश की जा सकती है। यह एसयूवी हैचबैक और एसयूवी का कॉम्पैक्ट वर्जन होगा, जो सीधे तौर पर TATA Punch को टक्कर देगी। वैसे तो महिंद्रा ने अब तक सभी बड़ी SUV पेश की है हालांकि, इस छोटी कार को मार्केट की डिमांड को देखते हुए कंपनी पेश करने की योजना बना रही है। माइक्रो एसयूवी (Micro SUV) पर कंपनी के द्वारा काम शुरू कर दिया गया है।

Read Also: ये रहीं सबसे सस्ती CNG कार, माइलेज भी मिलेगा धुआंदार तुरंत कर लें खरीदारी

क्या हो सकता है नाम

इन दिनों XUV100 के नाम से 2021 का एक ट्रेडमार्क खूब चर्चा में है। कहा जा रहा है इसी नाम से कंपनी अपनी माइक्रो एसयूवी को पेश कर सकती है। कंपनी की यह एंट्री लेवल कार हो सकती है। इस लाइन-अप में पहले से ही कंपनी की XUV 300, XUV 400 और XUV 700 जैसी कारें उपलब्ध हैं। इस कार के बारे में आधिकारिक तौर पर तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसके कुछ लीक्स सामने आ चुके हैं।

E20 इंजन से हो सकती है लैस

कहा जा रहा है महिंद्रा की यह नई माइक्रो एसयूवी (Mahindra Upcoming SUV) प्रोटोटाइप मॉडल के विंडशील्ड E20 इंजन से संचालित हो सकती है। यह 1.2 लीटर पेट्रोल वाला इंजन है, जो 82 बीएचपी की शक्ति देने की क्षमता रखता है। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स उपलब्ध कराया जा सकता है।

बता दें हाल ही में इस गाड़ी को स्पॉट किया गया है देखने वाली बात होगी महिंद्रा की यह माइक्रो एसयूवी (Mahindra Upcoming SUV) कब तक मार्केट में दस्तक देती है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 7 लाख से कम की कीमत पर पेश की जा सकती है हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई अपडेट नहीं है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular