Homeटेक & ऑटोTata Curvv SUV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जल्द हीं होगी...

Tata Curvv SUV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जल्द हीं होगी बाजार में उपलब्ध

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Curvv SUV : टाटा मोटर्स जल्द हीं अपनी नई गाड़ी टाटा कर्व एसयूवी (Tata Curvv SUV) लॉन्च करने वालीं हैं। कंपनी दावा है कि यह नई एसयूवी युवाओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। उम्मीद है 2024 के शुरुआती महीनों में बाज़ार में दिख सकती है। फिलहाल कंपनी ने सड़कों पर गाड़ी की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

Tata Curvv SUV कूप ब्रांड की नई डिजाइन लैंग्वेज को दर्शाती है जिसमें एक नया फ्रंट और रियर डिज़ाइन शामिल होगा। टाटा की इस नई Tata Curvv SUV की लंबाई 4.3 मीटर होगी, व्हीलबेस की लंबाई नेक्सन एसयूवी की तुलना में अधिक होगी। इसमें लॉन्ग डोर्स, श्रिंक वूफ और बड़े ओवरहैंग के साथ एक नया रियर प्रोफाइल शामिल होगा। यह कॉन्सेप्ट एसयूवी में 20 इंच के व्हील दिखाए गए थे, हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में 17-इंच और 16-इंच व्हील होंगे।

Read Also: भारत में बनेगी Tesla की इलेक्ट्रिक कार, 20 लाख रुपए होगी शुरुआती कीमत

इसमें एक शार्प रेक वाली विंडशील्ड और स्मूथ, एंगुलर टेल लैंप यूनिट दिया गया है। इसका केबिन डिज़ाइन बिल्कुल नया और अलग होगा, जिसमें एक बड़ी टचस्क्रीन के साथ थ्री-लेयर डैशबोर्ड, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक सेंट्रल स्क्रीन वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।

Tata Curvv SUV में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। ICE वर्जन में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जिससे 125bhp और 225 Nm की पावर उत्पन्न होगी। साथ ही सीएनजी भी उपलब्ध हो सकता है।

कर्व के प्रोडक्शन मॉडल को आईसीई और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा, इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो पार्क असिस्ट और 360 डिग्री कैमरा शामिल होंगे। इस वाहन में एक बड़ा बैटरी पैक, जो लगभग 40kWh का हो सकता है। गियरबॉक्स के रूप में मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।

सड़को पर Tata Curvv SUV की टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया लेकिन अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। गाड़ी के पिछले हिस्से को काफी हद तक छुपाने का प्रयास किया गया था। इस नई एसयूवी की टक्कर बाज़ार में हुंडई क्रेटा एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, के साथ होगी।

Read Also: Hyundai Exter के आगे Tata Punch हुई फेल, इन 7 फीचर्स की वजह से आगे निकल गई एक्सटर

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular