Homeबिज़नेसSupari Ki Kheti: एक बार लगाए सुपारी का पेड़, 70 साल तक...

Supari Ki Kheti: एक बार लगाए सुपारी का पेड़, 70 साल तक होता रहेगा बेहिसाब मुनाफा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Supari Ki Kheti : यह तो आप जानते ही होंगे कि भारत में पान मसाला और गुटखा का सेवन कितने बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिन्हें बनाने के लिए सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं पूजा, पाठ और हवन आदि में भी सुपारी का विशेष महत्त्व होता है, जिसकी वजह से भारत में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा सुपारी का उत्पादन भारत में ही किया जाता है, जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेचा जाता है। ऐसे में सुपारी की खेती करने वाले किसान काफी ज्यादा मुनाफा कमाते हैं, क्योंकि सुपारी का पेड़ कई सालों तक फल देता रहता है। इसलिए आज हम आपको सुपारी की खेती से जुड़ी अहम जानकारी देने जा रहे हैं।

सुपारी की खेती | Supari Ki Kheti

सुपारी की खेती करने के लिए किसी खास प्रकार की मिट्टी की जरूरत नहीं होती है, हालांकि ज्यादातर किसान सुपारी की खेती के लिए दोमट चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। सुपारी का पेड़ 5 से 8 साल के अंदर ही फल देना शुरू कर देता है, जो नारियल के पेड़ के जितना 50 से 60 फीट तक लंबा होता है। इसे भी पढ़ें – क्या है बर्फ की तरह दिखने वाले इस फल का नाम, जिसकी खेती करके मालामाल हो रहे हैं किसान

सुपारी के पौधों को नर्सरी में तैयार किया जाता है, जिसके लिए बीजों को क्यारी में विकसित किया जाता है। इसके बाद जब सुपारी के पौधे कुछ फीट लंबे हो जाते हैं, तो खेत में उनकी रोपाई कर दी जाती है। सुपारी के खेत में जल निकासी का अच्छा प्रबंधन होना चाहिए, वरना ज्यादा पानी की वजह से पौधों के सड़ने का खतरा बना रहता है।

इसके लिए खेत में छोटी-छोटी नालियाँ बनाई जाती है, जिससे सिंचाई और बारिश का अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है। सुपारी के पौधों की रोपाई जुलाई के महीने में की जाती है, क्योंकि इस दौरान मॉनसून का सीजन होता है और पौधों की अच्छी तरह से सिंचाई भी हो जाती है। इसके अलावा खेत में समय-समय पर गोबर से बनी खाद और कम्पोस्ट का छिड़काव करना भी जरूरी होता है, जिससे सुपारी का पेड़ जल्दी विकसित होता है।

अगर आप सुपारी का पौधा लगता है, तो उसे पूरी तरह से विकसित होकर फल देने में लगभग 5 से 8 साल तक का समय लगता है। इसके बाद सुपारी के पेड़ पर हर साल नए फल आते रहते हैं, जिन्हें आधा पक जाने के बाद पेड़ से तोड़ लिया जाता है।

आपको बता दें कि बाज़ार में 1 किलोग्राम सुपारी की कीमत 400 से 600 रुपए के आसपास होती है, जिसकी वजह से किसान महज एक पेड़ से ढेर सारा मुनाफा कमा सकता है। वहीं अगर आप 1 एकड़ जमीन में सुपारी के पेड़ लगाते हैं, तो आप हर साल लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। सुपारी का एक पेड़ लगभग 70 साल तक फल देता है, जिसकी वजह से इस फसल को सबसे ज्यादा मुनाफेदार समझा जाता है। इसे भी पढ़ें – इन नस्लों की गाय को पालकर साल भर में अमीर बन सकते हैं पशुपालक, रोजाना देती हैं कई लीटर दूध

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular