Homeबिज़नेसPetrol-Diesel Price Today: ईंधन के दाम में मामूली वृद्धि, जानिए अपने शहर...

Petrol-Diesel Price Today: ईंधन के दाम में मामूली वृद्धि, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Petrol-Diesel Price Today 9 February 2024: आज शुक्रवार, 9 फरवरी को देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ राहत की बात है कि दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर या मामूली से बढ़े हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में आज किस रेट पर मिल रहा है ईंधन।

देश के मुख्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल ₹96.72, डीजल ₹89.62
लखनऊ: पेट्रोल ₹96.47, डीजल ₹89.66
नोएडा: पेट्रोल ₹97.00, डीजल ₹90.14
गाजियाबाद: पेट्रोल ₹96.58, डीजल ₹89.75
मेरठ: पेट्रोल ₹96.23, डीजल ₹89.82

राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल के दाम

जयपुर: पेट्रोल ₹108.48, डीजल ₹93.72
जोधपुर: पेट्रोल ₹108.18, डीजल ₹93.46

घर बैठे जानें ईंधन की कीमत

अब आपको पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए पंप तक जाने की जरूरत नहीं है। अपने मोबाइल से ही घर बैठे आसानी से पता लगा सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर, BPCL के उपभोक्ता RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर और HPCL के उपभोक्ता HP Price और शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर SMS भेजें। आपको जवाब में SMS के जरिए ईंधन की कीमत मिल जाएगी।

हर रोज बदलते हैं दाम

हर सुबह भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती हैं। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम तय होते हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करके उन्हें रिवाइज करते हैं।

शहर दर शहर अलग-अलग दाम, क्यों?

हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। साथ ही, हर शहर के हिसाब से नगर निगम और पालिकाओं के भी अलग-अलग टैक्स लगते हैं। इन्हें लोकल बॉडी टैक्स कहा जाता है। अलग-अलग नगर निगमों के आधार पर भी अलग-अलग टैक्स लगते हैं।

Read Also: डिजिटल पेमेंट्स में बड़ा बदलाव! अब OTP की जगह लेगी ये नई टेक्नोलॉजी, ऑफलाइन ई-रुपी भी शुरू

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular