Homeटेक & ऑटोHonda का नया स्टाइलिश स्कूटर Stylo 160cc का हुआ खुलासा, जानिए इसकी...

Honda का नया स्टाइलिश स्कूटर Stylo 160cc का हुआ खुलासा, जानिए इसकी खासियतें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Honda Stylo 160 Launch Date : भारत के स्कूटर बाज़ार में होंडा का दबदबा बरकरार है, हर महीने 1 लाख से ज़्यादा एक्टिवा स्कूटर बिक रहे हैं। इसी पकड़ को और मज़बूत बनाने के लिए कंपनी ने अपना नया स्कूटर Stylo 160cc का खुलासा कर दिया है। ये स्कूटर देखने में जितना स्टाइलिश है, उतना ही फीचर्स से भी लैस है। यही नहीं, ये कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल इंजन वाला स्कूटर भी है।

Honda Stylo 160 Features

Honda Stylo 160cc का डिज़ाइन पुराना और नया, दोनों का मिलाजुला है। खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया ये स्कूटर LED हेडलाइट्स, DRLs, टेल लाइट्स, कीलेस स्टार्ट फीचर, Combi Braking System (CBS) और Anti-lock Braking System (ABS) जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें अलॉय व्हील्स, रंग से मेल खाते ORVMs और फ्लोरबोर्ड भी दिए गए हैं।

Honda Stylo 160 Colours

Stylo 160cc ग्लैम बेज, रॉयल मैट ब्लैक, ग्लैम रेड और रॉयल ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। टॉप-स्पेक रॉयल वैरिएंट में ABS ऑप्शन दिया गया है, जिसकी कीमत थोड़ी ज़्यादा हो सकती है। इसमें भूरे रंग के फ्लोरबोर्ड और सीट कवर मिलते हैं।

Honda Stylo 160 Engine and Mileage

Stylo 160cc में सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो लगभग 16 bhp का पावर और 15 Nm का टॉर्क देता है। इसकी माइलेज 45 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो Hero Zoom 160 और Yamaha Aerox 155 के बराबर है।

Honda Stylo 160 Price

इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स, चौड़े टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलने की संभावना है। रॉयल वैरिएंट में ही सिल्वर रंग के ग्रैब रेल और फ्रंट फोर्क दिए गए हैं। इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द ही इसके लॉन्च के साथ ही खुलासा हो जाएगा.

Read Also: भारत में पहली बार CNG में भी अब ऑटोमैटिक का मजा, टाटा ने लॉन्च की Tiago और Tigor iCNG AMTa

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular