Homeज़रा हटकेजानवरों से सीखें इंसानियत! साथी कुत्ते की मौत पर दूसरे कुत्तों ने...

जानवरों से सीखें इंसानियत! साथी कुत्ते की मौत पर दूसरे कुत्तों ने किया अंतिम संस्कार, Video देखकर रोने लगेंगे आप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dog Death Video: इंसान प्रेम दुख वेदना करुणा जैसे भावों के लिए हमेशा से जाना जाता है। उसके यही भाव शायद उसे मनुष्य की श्रेणी में रखते है और बाकी सभी प्राणियों से उच्च कोटि का दर्जा भी देते है। लेकिन आज के ज़माने में इंसानों के अंदर से यह भाव धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। आलम यह है कि मनुष्य अब पशुओं की तरह नासमझ और केवल क्रोध के भाव में ज्यादातर दिखाई देता है।

ऐसे में जब आप यह सुनते है कि किसी पशु ने जीवन रक्षक या फिर इंसानों-सी समझदारी वाला कोई काम किया है। तो आपका मन अपने आप ही पिघल जाता है। लोगों की अंदर बनी ये धारणा की करुणा और दया केवल इंसानों के अंदर होती है, एक जानवर से किसी भी प्रकार के ऐसे काम की उम्मीद नहीं रखते जो सचमुच इंसानों के लिए भी एक उदारहण है।

other dogs performed last rites on dog death

मन को करुणा से भर देनेवाला और इंसानियत की एक नई परिभाषा को स्थापित करनेवाली एक ऐसी ही घटना देखने को मिली जब कुत्तों ने अपने साथी कुत्ते के मरने पर उसका अंतिम संस्कार किया।

इंसानों का वफ़ादार अपने समाज के लिए भी समझदार

जानवरों में कुत्तों को हमेशा से ही वफादारी और समझदारी का एक बेहतरीन उदाहरण समझा जाता है। उनकी वफादारी केवल मनुष्यों के प्रति ही सीमित नहीं है। इस बात का अंदाज़ा हमें तब लगता है जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मरे हुए कुत्ते का अंतिम संस्कार उसके साथी कुत्ते करते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो में कुत्तों का एक दूसरे के प्रति ये साथ और भाव देखकर शायद ही कोई इंसान ऐसा हो जिसकी आंखें नम ना हुई हो। ये भी पढ़ें – एक बदंर ने लिया कुत्ते के बच्चे को गोद, माँ बाप की तरह उसे पालकर इंसानों को सिखाई इंसानियत

IAS अधिकारी का सवाल इंसानों से

कुत्तों का ये अनोखा कारनामा अपने कैमरे में कैद करने वाले IAS अधिकारी अवनीश शरण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या ये जानवर हैं?’ अवनीश का यह सवाल हम आम इंसानों के लिए था। जो की आज के समय में इंसानियत के मामलों में जानवरों से भी पीछे रह गए हैं। इस वीडियो में एक मरे हुए कुत्ते के शव को उसके साथी कुत्तें दफनाने के लिए एक गड्ढे में ले जाते है और फिर उसपर मिट्टी डाल कर उसे दफनाने की कोशिश करते है। अन्य कुत्ते उस मरे हुए कुत्ते को जिस तरह दफना रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे उनका कोई अपना मर गया हो।

वीडियो देख जनता हो रही है भावुक

45 सैकेंड की इस वीडियो को देखकर आम जनता अपने आंसू नहीं रोक पा रही। पशुओं में मनवता का यह रूप उन्हें अंदर से भावुक कर देता है। इस कारण से जिन लोगों तक भी यह वीडियो पहुँचता है वह सभी इस वीडियो पर अपनी भावुक प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक लगभग 12 हजार लाइक मिल चुके हैं। वहीं 1लाख 58 हजार से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।

लोगों ने किये भावुक कर देने वाला कमेंट

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular