Homeमनोरंजनकरोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिलबर गर्ल 5 हजार रुपए लेकर...

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिलबर गर्ल 5 हजार रुपए लेकर आई थीं भारत, ऐसी है Nora Fatehi की स्ट्रगल स्टोरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nora Fatehi Struggle story : बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान काम नहीं है। इस इंडस्ट्री में प्रतिभा की कोई भी कमी नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोग अपने टैलेंट और हार्ड वर्क के कारण ही अपनी एक अलग और नई पहचान बना पाते हैं। ऐसे कई सारे फेमस एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने हार्ड वर्क और टैलेंट के कारण हिन्दी फिल्म सिनेमा में अपना बड़ा नाम बनाया है।

आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए काफी कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है और आज की तारीख में यह अभिनेत्री करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं।

नोरा फतेही के संघर्ष की कहानी | Struggle story of Nora Fatehi

दोस्तों हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर नोरा फतेही (Nora Fatehi) है। अभिनेत्री नोरा फतेही सात समुंदर का सफर पार करके बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई थी और इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए नोरा फतेही ने बहुत ही कड़ी मेहनत की है।

Read Also: पत्नी महालक्ष्मी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए निर्माता रविन्द्र चंद्रशेखर, अभिनेत्री ने बताया पति को ही सब कुछ

नोरा फतेही (Nora Fatehi) को उनके सॉन्ग दिलबर से काफी फेम मिला था और यही कारण हैं कि नोरा अब दिलबर गर्ल से नाम से फेमस हो चुकी हैं। एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने बॉलीवुड करियर को जीरो से शुरू किया था।

लेकिन अपने टैलेंट और अपने हार्ड वर्क के कारण नोरा धीरे-धीरे अपनी पक्की जगह बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनती गईं। आज के समय में शायद ही ऐसा कोई इवेंट होगा जहाँ नोरा फतेही के पॉपुलर गाने न बजते हों, चाहे बर्थडे पार्टी हो या वेडिंग फंक्शन नोरा फतेही के गानों में लोग झूमने को मजबूर हो ही जाते हैं।

आपको बता दें कि हाल में ही अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपना जन्म दिन मनाया है। 6 फरवरी सन 1992 में कनाडा में जन्मी नोरा फतेही ने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए काफी संघर्ष किया है। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने अपने स्ट्रिगलिंग डेज के बारे में बात करते हुए यह बताया था कि वह केवल 5 हजार रुपए लेकर के भारत आई हैं।

Read Also: लग्जरी घर और महंगी गाड़ियों के मालिक हैं कपिल शर्मा, शाही अंदाज में राजाओं की तरह जिंदगी जीते है कॉमेडी किंग

अपना गुजारा करने के लिए इन्होंने कॉफी शॉप में जॉब की थी। इसके अलावा नोर टेलीकोलर की जॉब भी कर चुकी है। नोरा फतेही के जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब यह लॉटरी टिकट बेचने का काम किया करती थीं।

नोरा फतेही फिल्मों से अधिक अपने डांस के लिए पहचानी जाती हैं। इनके डांस मूव्स बहुत ही हिट हुए हैं जिनके कारण लोग इनके फैन बन गए। नोरा फतेही ने फ़िल्म ‘रोर: टाइगर ऑफ सुंदरबन’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इस फ़िल्म में इनके अभिनय को बहुत सराहा गया था।

बता दें कि नोरा बिग बॉस सीजन 9 के हिस्सा भी रहिं थीं और यहीं से इन्हें काफी पॉपुलरटी भी मिली। इसके बाद रियल्टी शो झलक दिखला जा से भी नोरा ने सबके दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने फ़िल्म सत्यमेव जयते में दिलबर सांग पर डांस किया था और अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर अपना राज कायम किया। इसके बाद यह फ़िल्म भारत में सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी नजर आई थीं। फ़िल्म स्त्री में इनका गाना कमरिया भी काफी पॉपुलर हुआ था। नोरा फतेही ने फ़िल्म बाटला हाउस में साकी-साकी गाने पर भी अपना लाजवाब प्रदर्शन कर चुकी हैं।

Read Also: कभी होटल में खाना बनाने का काम किया तो कभी चप्पलें भी चुराई, संघर्ष भरा रहा है पंकज त्रिपाठी का फिल्मी सफर

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular