Homeटेक & ऑटोNokia लांच करने जा रही है मात्र 5 हजार रुपये में डुअल...

Nokia लांच करने जा रही है मात्र 5 हजार रुपये में डुअल स्क्रीन वाला फोन, जानिए इसके फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nokia 2660 Flip: फीचर्स फ़ोन्स की मार्केट में धूम मचाने के बाद Nokia जिस प्रकार से स्मार्टफोन की मार्केट से गायब हो गया था। तो अब उतनी ही दमदार वापसी करने की कोशिश कर रहा है। वर्तमान समय में नोकिया ने अपने तीन अमेजिंग फीचर्स से लैश फोन्स को मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि, यह फोन पुराने फोन्स की तरह ही सामान्य डिजाइन के साथ आते हैं। लेकिन, इनके अंदर नोकिया ने कुछ मॉडर्न और बेहतरीन फीचर्स इस्तेमाल किये हैं।

नोकिया ने अपने इन Nokia 5710 XpressAudio और Nokia 2660 Flip, Nokia 8210 4G को मार्केट में 12 जुलाई को लॉन्च कर दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको Nokia 2660 Flip के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इस बेहतरीन फोन के अंदर आपको डुअल स्क्रीन के साथ दमदार बैटरी दी जा रही है। इसके लॉन्च होते ही लोगों को इस फोन की डिजाइन काफी पसंद आ रही है। तो आइए विस्तार पर जानते हैं, इस फोन के बारे में

Nokia 2660 Flip की विशेषताएं

जैसा कि आपको इसके नाम से मालूम चल गया होगा कि, यह एक फ्लिप स्क्रीन फोन है। इसका डिजाइन आपको आईकॉनिक क्लैमशेल की तरह दिया गया है। इसमें Nokia की तरफ से डबल सिम का सपोर्ट दिया जाता है। इस हैंडसेट में यूजर्स को डबल डिस्प्ले दी गई है। जिसमें अंदर की तरफ 2.8 इंच की QVGA डिस्प्ले के अलावा इसके पीछे की तरफ 1.7 इंच का QQVGA डिस्प्ले दिया गया है।

Nokia 2660 Flip का स्टोरेज

आपको इस फोन के अंदर Unisoc T107 के प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा रहा है। यदि इसके स्टोरेज की बात की जाए तो आपको इसमें 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

Nokia 2660 Flip की Battery Capacity:

इसके अंदर आपको 1,450mAh की बैटरी दी जाती है, जो इस फोन को 20 दिनों तक स्टैंडबाय सपोर्ट दे सकती है। यही नहीं इसके अलावा इस बेहतरीन फोन के अंदर आपको एफएम रेडियो दिया जाता है जो बिना एयरफोन के भी प्ले हो सकता है। इस फोन में MP3 प्लेयर के साथ वीजीए कैमरा भी दिया गया है।

Nokia 2660 Flip का मूल्य

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस फोन की मार्केट प्राइस $59 यानी कि ₹4689 तक रहने का अनुमान है। नोकिया ने इस फोन के अलावा Nokia 5710 XpressAudio और Nokia 8210 4G को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इन फोन्स की कीमत $69 और $59 रखी है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular