Homeज़रा हटकेAge Gap Couples: अपने से अधिक उम्र के पार्टनर की ओर क्यों...

Age Gap Couples: अपने से अधिक उम्र के पार्टनर की ओर क्यों बढ़ रहा है लोगों का आकर्षण?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Age Gap Couples: अभी हाल ही में सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर ने सोशल मीडिया का माहौल कुछ गर्म कर दिया है और लोग इस खबर को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सुष्मिता सेन और ललित मोदी की उम्र में लगभग 10 साल का फासला है। इसी को वजह बनाकर लोग इन दोनों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, सुष्मिता सेन इससे पहले रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं जो, सुष्मिता सेन से लगभग 16 साल छोटे हैं।

यदि आप थोड़ा ध्यान देंगे तो पाएंगे कि यह कोई नया मामला नहीं है। आप यदि बॉलीवुड कि कुछ नामचीन हस्तियों पर नजर डालेंगे तो भी आपको कई ऐसे कपल्स मिल जाएंगे जो, अपने से बड़े पार्टनर के साथ जीवन बिता रहे हैं। लेकिन जानकारों की माने तो अपने से बड़े उम्र के व्यक्ति के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। तो आइए इस लगाव की वजह जानने की कोशिश करते हैं।

रिलेशन में समझदारी

महिला हो या पुरुष आजकल अपनी उम्र से बड़े पार्टनर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि, उम्र का फासला होने से अपनी उम्र से बड़े पार्टनर में लोग आत्मविश्वास देखते हैं। बड़े उम्र के पार्टनर के अंदर मेच्योरिटी होने की वजह से वे अपने पार्टनर के बर्ताव को आसानी से समझ पाते हैं।

एक दूसरे की केयर

उम्र समान होने पर साथियो के अंदर विचारों का अधिक मतभेद देखा जाता है। वहीं, बड़े उम्र का पार्टनर समझदारी दिखाते हुए अपने जीवनसाथी के प्रति ज्यादा देखभाल करने वाला होता है। उसके अंदर अपने रिश्ते को लेकर अधिक गंभीरता देखने को मिलती है।

आर्थिक मजबूती

बड़ी उम्र के पार्टनर की ओर आकर्षित होने की यह सबसे बड़ी वजह होती है कि, यदि पार्टनर उम्र में बड़ा है तो वह आर्थिक तौर पर भी ज्यादा मजबूत होता है। जब किसी व्यक्ति की उम्र अधिक होती है तो, वह आर्थिक तौर पर स्टेबल हो जाता है। फिर आप ऐसे किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो, आप भी उन पर निर्भर होकर अपनी लाइफ जी सकते हैं। साथी को उन पर भरोसा होता है कि, वे आपको आर्थिक सुरक्षा देने में सक्षम है। इस वजह से कई लोग अपने से बड़े उम्र के पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाते हैं।

एक्स्ट्रा अफेयर के डर में कमी

माना जाता है कि, पार्टनर यदि उम्र में बड़ा है तो उससे धोखा मिलने की उम्मीद न के बराबर होती है। उम्र में अधिक होने की वजह से किसी व्यक्ति को एक साथ दो लोगो को डेट करने की संभावना कम होती है। इसी वजह से अधिक उम्र के साथी के साथ लोग खुद को ज्यादा सिक्योर महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular