Homeज़रा हटकेएक पेड़ पर 300 किस्म के आम उगाता है व्यक्ति, भारत के...

एक पेड़ पर 300 किस्म के आम उगाता है व्यक्ति, भारत के Mango Man के नाम से विश्व भर में है प्रसिद्ध

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mango Man of India – गर्मी का मौसम आते ही बाज़ार में आम दिखने लगते हैं, जिनकी भारत में कई अलग-अलग किस्में उगाई जाती हैं। ऐसे में आप में से बहुत से लोगों को आम खाना पसंद होगा, जो स्वाद में बहुत ही मीठा और रसीला होता है। लेकिन क्या आप भारत के प्रसिद्ध मैगो मैन के बारे में जानते हैं, जो 300 से भी ज्याद प्रकार के आमों की खेती करते हैं।

कौन हैं भारत के मैंगो मैन? | Who is the Mango Man of India?

हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं उनका असल नाम कलीम उल्लाह खान (kaleem ullah khan) है, जिन्हें भारत का मैंगो मैन (Mango Man of India) भी कहा जाता है। कलीम उल्लाह खान 300 प्रकार के आमों की खेती करते हैं, जिसके लिए वह हर सुबह एक मील का सफर करके आम के बगीचे में पहुँच जाते हैं जहाँ 120 साल पुराने आम के पेड़ मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें – भारत की इस नदी में पानी के साथ बहता है सोना, स्थानीय लोग रोजाना सोना इकट्ठा कर के कर रहे कमाई

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) जिले में मलिहाबाद नामक एक छोटा-सा गाँव स्थित है, जहाँ कलीम उल्लाह खान का जन्म हुआ था। कलीम उल्लाह खान कई सालों से आम की खेती कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें मैगो मैन के नाम से जाना जाता है। कलीम खान के बागीचे में 120 साल पुराना आम का पेड़ मौजूद है, जिसे वह दुनिया का सबसे बड़ा आम कॉलेज मानते हैं।

1 पेड़ पर उगते हैं 300 तरह के आम

आप सोच रहे होंगे कि कलीम उल्लाह खान के बागीचे में ढेर सारे आम के पेड़ मौजूद होंगे, जिनकी मदद से वह 300 प्रकार के आमों की खेती करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि कलीम के पास आम का सिर्फ एक पेड़ है, जिसे उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए तैयार किया है।

इस एक पेड़ में अलग-अलग कई किस्में आम के पौधों को जोड़ा गया है, जिसकी वजह से सिर्फ एक पेड़ पर ही 300 प्रकार के आम पैदा होते हैं। कलीम उल्लाह खान ने इस पेड़ को साल 1987 में तैयार किया था, जो आज 120 साल पुराना हो चुका है। इससे पहले भी कलीम ने ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए सात विभिन्न प्रकार के फलों का पेड़ तैयार किया था, लेकिन आंधी तूफान की वजह से वह पेड़ बर्बाद हो गया था।

अलग रंग और स्वाद का होता है हर आम

कलीम खान का 120 साल पुराना पेड़ विभिन्न स्वाद, रंग और आकार वाले आमों को तैयार करता है, जिसकी मार्केट में मांग काफी ज्यादा है। कलीम खान ने आम की एक किस्म का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर रखा है, जिन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

कलीम बताते हैं कि ऐश्वर्या किस्म का आम एक्ट्रेस की तरह की सुंदर है, जबकि एक आम का वजन 1 किलोग्राम से भी ज्यादा होता है। इसकी बाहरी त्वचा लाल होती है और आम खाने में बहुत ही मीठा व रसीला होता है, जिसकी मार्केट में मांग भी काफी ज्यादा है।

इतना ही नहीं कलीम उल्लाह खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सम्मान में भी आम की किस्में तैयार की हैं, जबकि उन्होंने अनारकली नामक आम की किस्म को भी उगाया है। यह सभी आम देखने में अलग और खाने में स्वादिष्ट होते हैं, जिनकी सुगंध भी बिल्कुल अलग होती है।

कलीम उल्लाह खान को उनके इस टैलेंट के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है, जबकि उन्हें मैगो मैन के टाइटल से भी नवाजा जा चुका है। साल 2008 में कलीम को भारत के सर्वोच्च नागरिक का खिताब दिया गया था, जबकि उन्हें ईरान और संयुक्त अरब अमीरात से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसे भी पढ़ें – 9 सालों से छुट्टी पर हैं सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, फिर भी हर महीने क्रेडिट होती है सैलेरी

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular