Homeटेक & ऑटोमहिंद्रा जल्द ही लॉन्च करेगी तीन नई शानदार मॉडल्स की कार, जो...

महिंद्रा जल्द ही लॉन्च करेगी तीन नई शानदार मॉडल्स की कार, जो लुक और परफोर्मेंस में देगी सबको मात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra Upcoming Car: भारत में महिंद्रा (Mahindra) कंपनी कार मार्केट की रेस में लगातार आगे बढ़ रही है। मारुति, हुंडई व टाटा के बाद महिंद्रा भारत में चौथे स्थान पर आती है और कंपनी को कार सेलिंग में पिछले माह 24 फीसदी की ग्रोथ भी मिली है। महिंद्रा की थार, स्कॉर्पियो N तथा XUV700 जैसी एसयूवी की इतनी डिमांड है कि इसकी बुकिंग कई महीनों पहले करवानी होती है। मारुति की 5 doors वाली जिम्नी के बाद महिंद्रा ने भी 5 doors की थार मार्केट में उतारने का प्लान बनाया है।

खास बात तो ये है कि यह कंपनी अब देश में जल्द ही अपनी 3 नई कार लॉन्च करने जा रही है। चलिए जानते हैं इन Mahindra upcoming कार के बारे मे…

Mahindra Thar 5 Door

काफी वक्त से 5 डोर वाली महिंद्रा थार मार्केट में लाने की प्लानिंग की जा रही है, जो की 3 डोर SUV से अधिक बेहतर मानी जा रही है। हालांकि इसका एक्स्टीरियर SUV के मॉडल जैसा होगा। 5 डोर मारुति जिम्नी तथा आने वाली 5 डोर गुरखा को टक्कर देने यह कार आने वाली है। भारत में नई थार की लॉन्चिंग 2024 में होने की सम्भावना है।

Read Also: 6.61 लाख की इस कार का देश में है जलवा, WagonR, Swift सब हुए इसके सामने फेल

Mahindra XUV300 Facelift

महिंद्रा कंपनी XUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन बनाने की भी तैयारी कर रही है। इसमें आगे के डिजाइन में चेंज किए हो सकते हैं और पीछे के पार्ट का डिजाइन XUV700 के जैसा हो सकता है। कहा जा रहा है कि XUV300 का इंजन फेसलिफ्ट में ही रखा जाएगा। Mahindra XUV300 Facelift साल 2024 के शुरू में लॉन्च होकर शोरूम पहुँच सकती हैं।

Mahindra Bolero Neo Plus

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की टेस्टिंग कई महीनों से चल रही है। यह आने वाली कार SUV TUV300 Plus का रीब्रांड वर्जन होगी। माना जा रहा है कि इसमें आगे का डिजाइन बोलेरो जैसा होगा। बोलेरो का न्यू वर्जन भी 2023 में लॉन्च होगा। यह 7 तथा 9 सीटर में उपलब्ध हो सकती है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular