Homeटेक & ऑटोये है महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, इसके आगे थार...

ये है महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, इसके आगे थार और स्कॉर्पियो भी छूटे पीछे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra Best Selling SUV June 2023 : भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम चलता है, जो देश की विश्वसनीय और लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। ऐसे में जून 2023 में महिंद्रा की 32,588 कार यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं इस कंपनी की स्कॉर्पियो कलेक्शन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जिसमें जून महीने में कुछ खास बदलाव किए गए थे।

महिंद्रा का बेस्ट सेलर कार में बोलेरो (Mahindra Bolero) का नाम सबसे टॉप पर मौजूद है, जिसकी इस साल जून 2023 महीने में 8,686 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल जून में महिंद्रा बोलेरो की 7,884 यूनिट्स की सेल हुई थी, जिससे यह पता चलता है कि बोलेरो की सेल में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस कार की शुरुआती कीमत 9.78 लाख रुपए है, जबकि इसके टॉप मॉडल को खरीदने के लिए 12.14 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

महत्वपूर्ण खबर : 15 जुलाई से शुरू हो रहा Amazon Prime Day Sale, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80 प्रतिशत तक भारी छूट, जानें – डिटेल्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ग्राहकों द्वारा पसंद की जाने वाली दूसरी सबसे बेस्ट कार है, जिसके जून 2023 में 8,648 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं साल 2022 में स्कार्पियो की जून महीने की सेल 4,131 यूनिट्स थी, जिससे पता चलता है कि इस कार की बिक्री में 109 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय नागरिकों को महिंद्रा की XUV700 काफी ज्यादा पसंद आती है, जो एक 7 सीटर कार है। इस साल जून में महिंद्रा एसयूवी की 5,391 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल जून 2022 में महिंद्रा ने 6,022 एसयूवी यूनिट्स की सेल की थी। यानी इस कार की सेल में पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

TVS Ronin 350 और Royal Enfield Hunter 350 के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए दोनों में कौन है बेहतर

पूरी तरह से भारत में निर्मित, देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक, लुक और डिजाइन में सब हुए फेल, जाने खासियत

Car Sales June 2023 : जून महीने में इन कारों की हुई है सबसे ज्यादा बिक्री, जानें कौन-सा मॉडल रहा नंबर वन

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular