Homeबिज़नेसचेक बुक को हिंदी में क्या कहते हैं और धनराशि के बाद...

चेक बुक को हिंदी में क्या कहते हैं और धनराशि के बाद क्यों लिखा जाता है Only, जाने यहां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

What is Check Book Called in Hindi : चेक बुक एक वित्तीय दस्तावेज़ है जो सभी बैंकों द्वारा अपने खाताधारकों को दिया जाता है। यह खाते से धनराशि निकालने में मदद करता है। क्या आप जानते हैं, आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले इस चेक बुक को हिंदी में क्या कहते हैं और इस पर धनराशि लिखते समय ओनली का प्रयोग क्यों किया जाता है?

चेक बुक (Cheque Book Meaning in Hindi)

जब आप किसी बैंक में अपना खाता खोलते हैं तो चेक बुक रिक्वेस्ट करने पर बैंक द्वारा आपको उपलब्ध कराया जाता है। यह किसी व्यक्ति विशेष या संस्था को भुगतान करने के लिए जारी किया जाता है। इस पर आपके खाते का नंबर, बैंक का नाम, ब्रांच का पता और खाताधारक के नाम शामिल होते हैं। यह आपके द्वारा विशिष्ट रकम और व्यक्तिगत विवरण जैसे आपका हस्ताक्षर, तिथि आदि भी शामिल करता है।

Read Also: Mukesh Ambani अपने बच्चों को देते थे इतनी पॉकेट मनी, नीता अंबानी ने खुद सामने आकर बताया

चेक बुक की हिंदी

चेक बुक की हिंदी क्या होती है, यह सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। इसका जवाब आज हम आपको बताते हैं। चेक बुक को हिंदी में ‘लेखा पुस्तिका’ या ‘चेक-बही’ या ‘धनादेश’ कहा जाता है। लोग इसे साधारण भाषा में चेक बुक ही कहते हैं।

चेक बुक पर Only लिखने का कारण

जब आपको भुगतान करने की आवश्यकता पड़ती है, तो आप चेक बुक से एक चेक निकालते हैं। चेक पर विशिष्ट व्यक्ति या संस्था का नाम लिखते हैं, खाते से धनराशि लिखते हैं और धनराशि लिखने के बाद ओनली लगाना नहीं भूलते। जानते हैं, क्यों?? ऐसा इसलिए क्योंकि आप जिस भी संस्था या व्यक्ति विशेष को दे रहें हैं, वह आपके लिखी रकम में अतरिक्त अंक न जोड़ ले।

जैसे अंकों में आपने 10,000 लिखा और शब्दों में Ten Thousand तो दूसरा व्यक्ति आगे कुछ और राशि दर्ज कर अमाउंट को बढ़ा सकता है। इस धोखाधड़ी से बचने के लिए ओनली या /- इस साइन का प्रयोग किया जाता है।

Read Also: Bhagyashree Yojana : बेटी के जन्म पर सरकार देती है 50 हजार रुपए, जानें महत्त्वपूर्ण नियम एवं शर्तें

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular