Homeज़रा हटकेStag Beetle: ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, इसकी कीमत पर खरीद...

Stag Beetle: ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, इसकी कीमत पर खरीद सकते हैं लग्जरी कार और शानदार घर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Stag Beetle: दुनिया भर में कई लोगों को घर पर जानवर पालन पसंद होता है, जिन्हें खरीदने के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन क्या आपने ऐसे कीड़े के बारे में सुना है, जिसकी कीमत करोड़ों में है और लोग उसे घर पर पालतू बनाकर रखना पसंद करते हैं।

इस कीड़े को स्टैग बीटल (Stag Beetle) के नाम से जाना जाता है, जो अपनी खूबियों की वजह से करोड़ रुपए की कीमत पर बिकता है। स्टैग बीटल को घर पर पालतू बनाने के लिए आम लोगों के बीच होड़ मची रहती है, ऐसे में यह जानना और भी जरूरी हो जाता है कि इस कीड़े में क्या खायिसत है।

Stag Beetle World's Most Expensive Insect

दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा (Stag Beetle: World’s Most Expensive Insect)

आपने अक्सर बगीचे या पेड़ पौधों के आसपास कीड़ों को मंडराते हुए देखा होगा, जिनकी भिनभिनाहट लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। लेकिन स्टैग बीटल (Stag Beetle) एक ऐसे कीड़े की प्रजाति है, जिसे खरीदने के लिए लोग करोड़ रुपए खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

दरअसल स्टैग बीटल को दुर्लभ प्रजाति का कीड़ा माना जाता है, जिसकी शारीरिक लंबाई सिर्फ 2 से 3 इंच तक होती है। हालांकि इसके बावजूद भी स्टैग बीटल को पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनोखे, अजीब और छोटे कीड़े की प्रजाति माना जाता है, जिसे देखकर आप भी इसके फैन हो जाएंगे।

दुनिया भर में स्टैग बीटल की 1, 200 से ज्यादा ज्ञात प्रजातियाँ मौजूद हैं, लेकिन उनमें से महज कुछ ही प्रजातियाँ आकर्षक और बेशकीमती मानी जाती हैं। इस बीटल को खरीदने के लिए लोग 1 करोड़ रुपए तक की कीमत खर्च करने के तैयार हैं, जबकि आमतौर पर कोई इंसान कीड़े पर 10 रुपए भी खर्च करना पसंद नहीं करता है।

Stag Beetle World's Most Expensive Insect

स्टैग बीटल की पहचान

स्टैग बीटल (Stag Beetle) का शारीरिक रंग अलग-अलग हो सकता है, लेकिन इस प्रजाति के सभी कीड़ों के सिर का रंग गहरा काला होता है और उसमें सींग जैसी आकृति बनी होती है। स्टैग बीटल की औसत लंबाई 2 से 4 इंच तक होती है, हालांकि जापान में पाया जाने वाला स्टाइग बीटल 8 से 12 इंच की लंबाई तक बढ़ सकता है।

यही वजह है कि जापान समेत अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में स्टाइग बीटल की मांग काफी ज्यादा है, क्योंकि लोग अपने प्रजाति के सबसे बड़े बीटल को शौकिया रूप से घर पर पालना पसंद करते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्टाइग बीटल की शुरुआत कीमत 65 लाख रुपए के आसपास है, जिसे खरीदने के लिए बोली लगती है।

दरअसल यह माना जाता है कि स्टैग बीटल कई प्रकार की दवाईयाँ बनाने में मददगार साबित होता है, जबकि इसे घर में रखना शान की बात माना जाता है। इस कीड़े की ऊपरी त्वचा चमकदार होती है, जिसकी वजह से यह ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है और धूप में ज्यादा चमकता है।

Stag Beetle World's Most Expensive Insect

गर्म जगहों पर जिंदा रहता है स्टैग बीटल

स्टैग बीटल (Stag Beetle) को एक व्यस्क कीड़ा बनने में कुछ ही हफ्तों का वक्त लगता है, जो गर्म जगहों पर तेजी से पनपनता है। इस प्रजाति के कीड़ों के लिए ठंड का मौसम जानलेवा साबित हो जाता है, इसलिए सर्द जगहों पर स्टैग बीटल जल्दी मर जाते हैं।

ऐसे में सर्द जगहों पर खुद को जीवित रखने के लिए स्टैग बीटल गोबर या खाद के ढेर के अंदर छिपे रहते हैं, जहाँ उन्हें खुद को जिंदा रखने के लिए पर्याप्त गर्माहट मिलती रहती है। इस कीड़े का जीवन काल लगभग 7 से 8 साल के बीच होता है, जो एक प्रसिद्ध पालतू जीव माना जाता है।

ये भी पढ़ें – क्या आपको पता है प्लेन को हवा में ऊंचाई पर ले जाकर सो जाते हैं पायलट, जानें हवाई यात्रा से जुड़े 8 रोचक फैक्ट्स

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular