Homeलाइफ स्टाइलBeautiful Hill Station In Bihar: बिहार के इन 5 हिल स्टेशनस के...

Beautiful Hill Station In Bihar: बिहार के इन 5 हिल स्टेशनस के बारे में नहीं जानते होंगे आप, प्रकृतिक खूबसूरती से हैं भरपूर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Beautiful Hill Station In Bihar: एक बिहारी सौ पर भारी, आपने ये कहावत कई बार सुनी होगी लेकिन यह कहावत सिर्फ बिहारी लोगों पर ही नहीं बल्कि वहाँ की खूबसूरत जगहों पर भी लागू होती है। भारतीय संस्कृति में बिहार का अहम योगदान रहा है, जो प्राचीन काल से ही शिक्षा और सत्ता के लिए जान जाता है।

इस राज्य में आपको मौर्य साम्राज्य से लेकर बौद्ध धर्म की विभिन्न झलकियाँ देखने को मिलेगी, जहाँ देश की अच्छी खासी आबादी निवास करती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बिहार घूमने फिरने के लिहाज से भी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहाँ मौजूद हिल स्टेशनों (Beautiful Hill Station In Bihar) को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

ब्रह्मजुनी हिल (Brahmajuni Hill Station Bihar)

Brahmajuni Hill Station Bihar

बिहार के गया जिले में स्थित ब्रह्मजुनी हिल एक हरा भरा पहाड़ है, जो एतिहासिक और धार्मिक रूप से बहुत ज्यादा अहम माना जाता है। इस हिल स्टेशन तक पहुँचने के लिए आपको गया में स्थित विष्णुपद मंदिर से 1 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम दिशा में यात्रा करनी होगी, जहाँ यह खूबसूरत पहाड़ मौजूद है।

ब्रह्मजुनी पहाड़ पर ऐतिहासिक गुफाएँ भी मौजूद हैं, जिनकी दीवारों पर प्राचीन काल की झलक देखने को मिलती हैं। गुफा की दीवारों पर विभिन्न कलाकृतियाँ उकेरी गई है, जहाँ गौतम बुद्ध ने 100 पुजारियों को अग्नि उपदेश दिया था। ये भी पढ़ें – दिल्ली के नजदीक 11 मशहूर हिल स्टेशन, जहाँ सर्दियों में दिखाई देता है बर्फबारी का खूबसूरत नजारा

मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु ब्रह्मजुनी पहाड़ पर जरूर जाते हैं, क्योंकि यहाँ से प्रकृति का खूबसूरत और हरा भरा नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के पैरों के निशान देखने को भी मिलते हैं, जिसकी वजह से यह जगह धार्मिक और पर्यटक के लिहाज काफी ज्यादा मशहूर है।

रामशिला पर्वत (Ramshila Hill Station Bihar)

Ramshila Hill Station Bihar

यह खूबसूरत पहाड़ भी बिहार के गया जिले में ही स्थित है, जो विष्णुपद मंदिर से 5 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। रामशिला पर्वत बिहार का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसकी चोटी पर एक प्राचीन मंदिर भी मौजूद है। कहा जाता है कि इस मंदिर को 1014 ईसा पूर्व के दौरान बनाया गया था, जिसके बाद कई राजाओं ने मंदिर का पुनर्निर्माण करके उसकी मरम्मत करवाई थी।

रामशिला पर्वत पर जाने वाले ज्यादा लोग प्राचीन मंदिर में दर्शन करने और अपने पितरों को पिंड चढ़ाने के मकसद से जाते हैं, क्योंकि इस मंदिर में बने मंडप को पितृपक्ष से जुड़े संस्कारों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से रामशिला पर्वत पूरे राज्य में काफी ज्यादा मशहूर है, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है।

प्रेतशिला पहाड़ (Pretshila Hill Station Bihar)

Pretshila Hill Station Bihar

अगर आप गया जिले का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो प्रेतशिला पहाड़ एक बेहतरीन हिल स्टेशन साबित हो सकता है। रामशिला पहाड़ी से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रेतशिला पहाड़ से ब्रह्म कुंड और गया शहर का मनमोहक नजारा दिखाई देता है।

इस पहाड़ की चोटी पर अहल्या बाई को समर्पित एक ऐतिहासिक मंदिर भी है, जहाँ आपको स्थापत्य शैली में तैयार अद्धुत कलाकृतियाँ और चित्रकारी देखने को मिलेगी। ब्रह्म कुंड में डुबकी लगाने के लिए आने वाले तीर्थयात्री प्रेतशिला पहाड़ पर जरूर जाते हैं, जहाँ का खूबसूरत नजारा बहुत ही आकर्षक होता है।

प्रागबोधि (Prag Bodhi Bihar)

Prag Bodhi Bihar

बिहार में स्थित धार्मिक स्थलों में से प्रागबोधि एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जिसे स्थानीय लोग धुंगेश्वर के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल गया जिले के किरियाम गाँव के पास स्थित है, जहाँ भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्त करने से पहले कुछ दिन पहले ठहरे थे।

प्रागबोधि एक खूबसूरत पहाड़ है, जिसेक ऊपर कई प्राचीन स्तूप मौजूद हैं। इस पहाड़ से चारों तरफ हरियाली छाई हुई है, जबकि पहाड़ की चोटी से गया शहर का सुंदर और मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। इस पहाड़ पर जाने के बाद आपको प्राचीन भारत की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी, क्योंकि यहाँ कई छोटे-छोटे स्तूप मौजूद हैं।

गुरपा पीक (Gurpa Peak Bihar)

Gurpa Peak Bihar

बिहार के गया जिले में गुरपा नामक एक खूबसूरत गाँव मौजूद है, जहाँ गुरपा पीक या पहाड़ स्थित है। इस पहाड़ को एक पवित्र स्थल माना जाता है, जो धार्मिक रूप से काफी अहम है। कहा जाता है कि गुरपा पहाड़ की चोटी पर हिंदू और बौद्ध धर्म से जुड़े ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं, जिनके कुछ अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं।

इतना ही नहीं इस पहाड़ को ऐतिहासिक रूप से भी काफी महत्त्वपूर् माना जाता है, क्योंकि यहाँ भगवान बुद्ध के उत्तराधिकारी महा कश्यप ने ध्यान किया था। कहा जाता है कि महा कश्यप आज भी गुरपा पहाड़ी पर बैठकर भगवान बुद्ध की प्रतीक्षा करते हैं, जिसकी वजह से यह जगह तीर्थ स्थल के रूप में काफी मशूहर हो चुकी है।

यह सभी हिल स्टेशन बिहार के गया जिले में स्थित है, जो प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ तीर्थ स्थल के रूप में भी मशहूर हो चुके हैं। अगर आप कभी बिहार घूमने जाते हैं, तो इन हिल स्टेशनों पर जाना बिल्कुल न भूलें।

ये भी पढ़ें – शहर की भीड़-भाड़ से दूर पहाड़ों पर जा बसा ये कपल, जमीन से 5 हजार फीट ऊपर बनाया खूबसूरत घर

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular