Homeज्ञानवंदे भारत एक्सप्रेस को बनाने में कितना पैसा होता है खर्च, जानें...

वंदे भारत एक्सप्रेस को बनाने में कितना पैसा होता है खर्च, जानें हर महीने कितना कमाती है ये ट्रेन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vande Bharat Express: दुनिया में लगभग हर चीज आधुनिक होती जा रही है, जिसकी वजह से हमारे सामने ही कई पारंपरिक वस्तुओं का रूप रंग पूरी तरह से बदल चुका है। इस लिस्ट में भारत की पारंपरिक ट्रेनों का नाम भी शामिल है, जिसमें रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

ऐसे में भारतीय रेलवे (Indian Railways) का फर्ज बनता है कि वह अपने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखे, जिसकी वजह से वर्तमान समय में नई और आधुनिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें Vande Bharat Express का नाम भी शामिल है, जो देश के 13 विभिन्न रूट्स पर चलाई जाती है। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस हर महीने कितनी कमाई कर लेती है और इस ट्रेन को बनाने में कितना खर्च आता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस को बनाने का खर्च | Cost of Making Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) की गिनती देश की सबसे एडवांस और तेज रफ्तार ट्रेन के रूप में की जाती है, जिसमें यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच होते हैं, जबकि इस ट्रेन को बनाने में 110 से 120 करोड़ रुपए का खर्च आता है।

Read Also: भारतीय रेलवे ने लागू किया नया नियम, ट्रेन में नहीं होंगे गार्ड जानें कौन दिखाएगा हरी झंडी

वहीं अगर भारत में चलने वाली सामान्य ट्रेन की बात की जाए, तो 24 डिब्बों वाली एक ट्रेन को बनाने में लगभग 66 करोड़ रुपए का खर्च आता है। इस ट्रेन के इंजन को बनाने में 18 करोड़ रुपए खर्च होते हैं, जबकि एक डिब्बे को तैयार करने में 2 करोड़ रुपए की लागत आती है और इस हिसाब से एक ट्रेन को बनाने में कुल 66 करोड़ रुपए खर्च होते हैं।

कितनी कमाई करती है वंदे भारत एक्सप्रेस? | How much does Vande Bharat Express earn?

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को फिलहाल भारत के 13 अलग-अलग रूट्स पर चलाया जाता है, जिसका किराया जगह की दूरी के हिसाब से तय किया जाता है। इस वजह से प्रत्येक रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की कमाई अलग-अलग होती है, वहीं दिल्ली से बनारस के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन हर महीने लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई कर लेती है।

इसी प्रकार मुंबई से सोलापुर के रूट पर चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस हर महीने 8 करोड़ रुपए कमाती है, जबकि मुंबई से साईनगर शिर्डी के रूट पर यह ट्रेन हर महीने 8.6 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई करती है।

दरअसल इस रूट पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु सफर करते हैं, जिसकी वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) की अच्छी कमाई होती है जबति बीतते समय के साथ कमाई में वृद्धि की उम्मीद भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular