Homeटेक & ऑटोHonda ACtiva: 22 सालों में बिकी रिकॉर्ड 3 करोड़ स्कूटर, अब और...

Honda ACtiva: 22 सालों में बिकी रिकॉर्ड 3 करोड़ स्कूटर, अब और नए एडवांस्ड फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Honda Activa sales: होंडा एक्टिवा देशवासियों के पसंदीदा स्कूटरों में से एक… होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने घोषणा की है कि एक्टिवा स्कूटर ने 3 करोड़ भारतीय घरों में अपनी जगह बना ली है। हीरो स्प्लेंडर के बाद होंडा एक्टिवा भारतीय बाज़ार में सबसे लंबे समय तक बिकने वाली दो-पहिया वाहन बन गया है।

पहली बार 2001 हुई थी लॉन्च

होंडा एक्टिवा को साल 2001 में केवल वृद्ध लोगों के लिए लॉन्च किया गया था लेकिन अपने डिजाइन और माइलेज के आधार पर यह युवाओं की भी पसंद बन गई। लोगों को एक्टिवा इतनी पसंद आई कि साल 2015 तक इसके 1 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हो गई थी। इस स्कूटर की बिक्री आगे और इतनी तेजी से बढ़ी कि अगले 2 करोड़ यूनिट्स केवल 7 सालों में ही बिक गए। आज 22 सालों से यह कंपनी के बेस्ट सेलिंग स्कूटर बना हुआ है।

इतने लंबे समय से लोगों की पसंद बने रहने का राज है, अपडेटेड टेक्नोलॉजी। एक्टिवा स्कूटर में समय-समय पर कई परिवर्तन किए गए हैं। आइए जानते हैं, एक्टिवा के अपडेटेड फीचर्स के बारे में:-

Honda Activa Updated Features

कंपनी ने एक्टिवा में एक पेटेंटेड टफअप ट्यूब तकनीक पेश की है, जो पंक्चर बदलते समय टायर से हवा के आने-जाने को रोकती है।

हाल ही में कंपनी ने कार के जैसे फीचर्स भी इंट्रोड्यूस किए हैं। नई एक्टिवा को फिजिकल लॉक के स्थान पर “एच-स्मार्ट की” (H-Smart Key) के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक एडवांस लॉकिंग सिस्टम है और रिमोट के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। इस फीचर से स्कूटर और अधिक सुरक्षित हो गया है।

होंडा एक्टिवा के नवीनतम मॉडल में कुछ नए और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें अब साइलेंट स्टार्ट मोटर का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, OBD-2 स्कैनर अपडेट भी किया गया है। होंडा का दावा है कि इस नवीनीकरण से स्कूटर की माइलेज 13% तक बढ़ी है।

एक्टिवा में 110 सीसी का बीएस-6 इंजन है, जो 7.6 बीएचपी की पावर और 8.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के व्हील्स के साथ आता है। इसका फ्यूल टैंक क्षमता 5.3 लीटर है।

होंडा एक्टिवा Price

यदि हम कीमत की बात करें, तो एक्टिवा 110 सीसी का नवीनतम मॉडल, जिसे एक्टिवा 6जी के नाम से जाना जाता है, 71,328 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत से शुरू होता है।

Read Also: ये है सबसे कम प्राइस वाले Electric Scooter, सिंगल चार्ज पर चलेंगे 80 किमी, कीमत 25 हजार से स्टार्ट

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular