Homeटेक & ऑटोHisense ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 120 Inch TV, फ़ीचर जानकर...

Hisense ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 120 Inch TV, फ़ीचर जानकर उड़ जाएंगे होश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां समय-समय पर अच्छे-अच्छे गैजेट और डिवाइस लांच करते रहती हैं। हाल ही में Hisense ने एक ऐसा टीवी लॉन्च किया है जिसे दुनिया की सबसे बड़ी टीवी होने का खिताब प्राप्त हो गया है। यह टीवी आपके घर को सिनेमा हॉल में बदल सकता है।

Hisense ने इसका नाम Hisense Laser TV 120L9-Pro रखा है। इसका साइज 120 इंच है, जिसकी वजह से यह दुनिया में अब तक का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला टीवी बन गया है। इस टीवी में कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसके चलते लोगों को यह बहुत ही पसंद आएगा।

Hisense Laser TV 120L9-Pro Features:

Hisense Laser TV 120L9-Pro टीवी में लेज़र कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका L9G इसके RGB कलर्स को इतना खुल कर सामने लाता है, जिससे इसकी पिक्चर क्वालिटी और भी बेहतरीन हो जाती है। 

इसका BT.2020 फीचर इसे 107% तक के पिक्चर क्वालिटी तक पहुचने की क्षमता देता है। इतना ही नहीं इसमें 1 बिलियन से भी ज्यादा कलर वेरिएंट दिए गए हैं, जो इसकी कलर क्वालिटी को और भी अधिक बढ़ाने का काम करते हैं। 

Hisense ने अपने वर्ल्ड वाइड यूजर्स के लिए 4K अल्ट्रा हाई क्वालिटी वाला लेजर होम थिएटर प्रोडक्ट  “ज़ियाओजू सिनेमा लाइव” आपको अपने घर में थिएटर जैसा अनुभव दिलाता है।

3000 लुमेन्स की ब्राइटनेस इस टीवी में HDR वीडियो की क्वालिटी को और भी अधिक इंप्रूव करते हैं, जिसकी वजह से टीवी के कलर्स हाईलाइट होते हैं। कलर की बोल्डनेस के साथ-साथ बहुत सारी चीजें उभर कर सामने आती है।

लियू जियानरोंग जो कि Hisense लेजर डिस्प्ले कंपनी लिमिटेड के जनरल मैनेजर और चीफ साइंटिस्ट है। उन्होंने बताया कि इस टीवी का साइज 120 इंच है, अगर दूसरे शब्दों में समझें तो यह टीवी पूल टेबल के साइज की है।

Hisense Laser TV 120L9-Pro Price:

Hisense Laser TV 120L9-Pro के 120 इंच साइज की कीमत कंपनी ने 14 लाख भारतीय रुपये रखी है। Hisense ने 120L9-Pro के साथ साथ फुल कलर लेजर टीवी L9H के नाम की सीरीज़ मार्किट में लांच किया है। इस सीरीज में 75, 80, 88, और 100 इंच के टीवी उपलब्ध हैं। इसके अलावा Hisense ने 110 इंच का भी एक टीवी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹5,85,155 रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular