WiFi Broadband के जरिए हो सकती है आपके डिवाइस की हैकिंग, जानिए कैसे बचाएं अपना निजी डेटा

आज के समय में इंटरनेट लोगों की आम जरूरत बन गई है। कई सारे लोग वर्क फ्रॉम होम के लिए वाईफाई राउटर का इस्तेमाल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाईफाई राउटर के जरिए आपके कनेक्टेड डिवाइस की हैकिंग भी की जा सकती है। इससे बचने के लिए कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

हर किसी व्यक्ति का निजी डेटा बहुत ही जरूरी होता है और यदि वह चोरी हो जाए तो आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए यहाँ हम आपको वाईफाई से संबंधित कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल आप अपने WiFi को वायरस और हैकिंग से बचा सकते हैं।

WiFi Setup के बाद बाद बरतें ये सावधानियां:

हर ऐसी डिवाइस में जिसमे पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। उसमें कंपनी से ही एक पासवर्ड सेट करके दिया जाता है। यह पासवर्ड बड़ा ही सिंपल और हैकिंग के लिहाज से आसान होता है। तो अब आपको करना ये है कि WiFi Setup करवाने के बाद आपको ऐसा पासवर्ड बनाना चाहिए, जिसका अंदाज़ लगा पाना आसान न हो और उसे कोई असानी से हैक न कर सके।

SSID क्या होता है ?

SSID (Service Set Identifier): जब हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में अपना WiFi कनेक्ट करने के लिए उसका WiFi चालू करते हैं तो उसमें हमे अपने आस पास के ढेरों wifi के नाम दिखाई देते हैं। इन्हें ही SSID बोला जाता है। ये हमारे डिवाइस का नाम होता है।

हमे अपने WiFi को वायरस और हैकिंग से बचाने के लिए SSID नाम भी बदलना चाहिए। SSID नाम हमे अपने नाम, एड्रेस या फिर किसी ऐसी चीज पर नही रखना चाहिए जो आपसे रिलेटेड हो। 

WiFi Operating System को कैसे अपडेट करें?

हमे अपने WiFi की सिक्युरिटी को और बेहतर करने के लिए अपने वाईफाई ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करते रहना चाहिए। WiFi Operating System को अपडेट करते रहने से न सिर्फ आपके WiFi की सिक्योरिटी बेहतर रहती है। इसके साथ ही साथ आपको नए फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इसे मैन्युअल अपडेट करने के अलावा इसमे ऑटो अपडेट का भी एक ऑप्शन होता है। यदि आप चाहे तो इसे भी शुरू कर सकते हैं।

Remote Eccess क्या होता है?

जब अपने घर में हम नया वाईफाई इंस्टॉल करवाते हैं, तो उसमें कंपनी के द्वारा डिफॉल्ट सेटिंग दी जाती है, जिसकी वजह से आपका वाईफाई राउटर हार्ड ड्राइव से इंटरनेट एक्सेस को नहीं रोक पाता है, जिसकी वजह से आसपास के लोग हमारी वाईफाई नेटवर्क पर एक्सेस कर लेते हैं। ऐसे में वाईफाई में वायरस आने की संभावना बढ़ जाती है। 

इसके लिए हमें अपने वाईफाई की सेटिंग में जाकर रिमोट एक्सेस को बंद कर देना चाहिए। इन सबके अलावा जब आप अपने घर से बाहर जा रहे हों या किसी भी कारणवश आप अपने WiFi को इस्तेमाल न कर रहे हों, तो उसे ऑफ करना न भूलें