आपने अक्सर यह देखा होगा कि दुल्हा अपने नई नवेली दुल्हन को गोद में उठाकर गृह प्रवेश करता है, जबकि कई जगहों पर यह एक रिवाज भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी दुल्हन को अपने दुल्हे को गोद में उठाते हुए देखा, अगर नहीं तो आज देख लिजिए।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक नए-नए शादीशुदा कपल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हन ने दुल्हे को गोद में उठाया है और दोनों ठहाके लगाकर हंस रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दुल्हन के कंफिडेंट्स और ताकत की तारीफ कर रहे हैं।
![](https://awesomegyan.co/wp-content/uploads/2022/12/gym-trainer-bhabhi-1-1024x576.webp)
जब दुल्हन ने दुल्हे को गोद में उठाया
इस तस्वीर को अब्दुल समद जिया वेडिंग्स नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसनें दुल्हन सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहने हुए दिखाई दे रही है। यह दुल्हा और दुल्हन के रिसेप्शन की तस्वीर है, जिसमें नई नवेली दुल्हन ने दुल्हे को गोद में उठाकर फनी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।
Read Also: मोरनी के अंडे चोरी करने आया था शख्स, मोर ने पटक पटक के ऐसा मारा कि याद आ गई नानी
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर पाकिस्तान के लाहौर शहर की है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुल्हन तो सुपरह्यूमल लगती है, वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि क्या भाभी जिम ट्रेनर है। इसके अलावा कुछ लड़कियों ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें इतना स्ट्रॉंग बनना है, ताकि अपने दुल्हे को उठाकर भाग सके।
Read Also: रोजाना 2 किलोमीटर का सफर करके मालिक के लिए खाना लेकर जाता है शेरू, वफादारी ने जीत लिया दिल