क्या आपने कभी कल्पना की थी कि आपकी देसी सायकिल भी इस तेज गति से भागती दुनिया से काफी तेज दौड़ सकती है। दोस्तों आपको बता दें कि इस तरीके का एक नया डिवाइस आ चुका है जिसके माध्यम से देसी साइकिल भी काफी तेज गति से दौड़ सकती है।
क्या आपने कभी कल्पना की थी कि आपकी देसी सायकिल भी इस तेज गति से भागती दुनिया से काफी तेज दौड़ सकती है। दोस्तों आपको बता दें कि इस तरीके का एक नया डिवाइस आ चुका है जिसके माध्यम से देसी साइकिल भी काफी तेज गति से दौड़ सकती है। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को यह डिवाइस इतना पसंद आ गया है कि वह इसमें ही निवेश करना चाहते हैं। बता दें कि इस डिवाइस का निर्माण ध्रुव विद्युत (Dhruv Vidhyut) ने किया है।
डिवाइस में मौजूद हैं यह विशेषता
आपको बता दें कि इस डिवाइस के माध्यम से आप एक देसी साइकिल को भी मैक्सिमम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकते हैं। केवल इतना ही नहीं 20 मिनट तक पैडल मारने पर इस डिवाइस की 50% तक बैटरी चार्ज हो जाती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद 40 किलोमीटर तक यह चल सकती है और 170 किलोग्राम का वजन इसके माध्यम से खींचा जा सकता है।
यह डिवाइस आग और पानी से भी प्रूफ है और इसीलिए यह खेत एवं कीचड़ जैसे जगह पर भी आराम से साइकिल को खींच लेती है। इसके अतिरिक्त इसमें फोन को चार्ज करने की सुविधा भी मौजूद है।
देसी सायकिल को अब बनाये इलेक्ट्रिक सायकिल
आपको बता दें कि ध्रुव विद्युत (Dhruv Vidhyut) के संस्थापक गुरु सौरव सिंह (Gursaurabh Singh) द्वारा यह डिवाइस निर्मित किया गया है और यह बहुत ही फायदेमंद है। इस डिवाइस के माध्यम से ही हीरो या एटलस जैसे कंपनियों की एक आम-सी साइकिल को भी इलेक्ट्रॉनिक साइकिल में परिवर्तित किया जा सकता है।
इस डिवाइस की सबसे विशेष बात यह है कि इसे लगाने के लिए आपको अपनी साइकिल में किसी भी प्रकार का बदलाव या मॉडिफिकेशन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। साइकिल को कहीं भी काटने या वेल्डिंग की कोई आवश्यकता नहीं होती है। बल्कि इस डिवाइस को आप साइकिल के पैडल के ऊपर बोल्ट से भी कसवा सकते हैं।
But what I appreciate most is his empathy and passion for those hard working people for whom the humble cycle is still the primary mode of transport. It’s a good reminder for all automakers focussing on disruptive EVs that THIS EV revolution may be the most important one. (2/3) pic.twitter.com/ZyiqO2Crkv
— anand mahindra (@anandmahindra) February 12, 2022
आनंद महिंद्रा करना चाहते हैं निवेश
बता दें कि गुरु सौरभ सिंह द्वारा निर्मित किया गया यह डिवाइस आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को काफी प्रभावित कर चुका है। आनंद महिंद्रा ने इस डिवाइस से सम्बंधित तीन लम्बे ट्वीट भी किये हैं। जिसमें इन्होंने यह लिखा है कि ध्रुव विद्युत में निवेश करके यह गौरवान्वित महसूस करेंगे। इन्होंने अपने ट्वीट पर गुरु सौरभ सिंह से मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए उनसे मिलने की अपील की है।