Homeबिज़नेसपोल्ट्री फार्म से लेकर सब्जी बेचने तक, इन अलग-अलग बिजनेस से पैसा...

पोल्ट्री फार्म से लेकर सब्जी बेचने तक, इन अलग-अलग बिजनेस से पैसा कमाते हैं एमएस धोनी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फैंस के दिलों में राज करते हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग पागल रहते हैं। एमएस धोनी न सिर्फ अच्छे खिलाड़ी, विकेट कीपर और कप्तान रहे हैं, बल्कि वह बिजनेस के मामले में भी काफी आगे हैं।

इन्हीं बिजनेस आइडियाज़ की बदौलत ही महेंद्र सिंह धोनी 43 एकड़ का फार्म हाउस खरीदा है, जिसमें वह 38 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। इतना ही नहीं उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी बाइक भी मौजूद हैं, जिसके लिए धोनी ने पर्सनल गैरेज बनवाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एमएस धोनी किस तरह के बिजनेस में पैसा लगाते हैं।

पोल्ट्री फार्म का बिजनेस

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को क्रिकेटर के रूप में हर कोई पहचानता है, लेकिन शायद ही किसी को यह पता होगा कि वह पोल्ट्री फॉर्म का बिजनेस भी संभालते हैं। धोनी ने साल 2022 में रांची में स्थित फार्म हाउस में कड़कनाथ नस्ल के 2,000 मुर्गों का पालन (Kadaknath Murga Palan) शुरू किया था, जिन्हें मध्य प्रदेश से मांगवाया गया था।

कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे और चूजों को काफी कीमती माना जाता है, जिसके तहत 1 दिन के चूजे की कीमत 75 रुपए, 15 दिन के चूजे की कीमत 90 रुपए और 28 दिन के चूजे के कीमत 120 रुपए होती है। वहीं कड़कनाथ मुर्गी के एक अंडे की कीमत 50 रुपए के आसपास होती है, जबकि इसका मांग 1,500 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास मिलता है।

ऐसे में महंगी नस्ल की मुर्गियों को पालकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने पोल्ट्री फॉर्म शुरू किया है, जिसके तहत वह अंडे, चूजे और मुर्गी के मांस को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। इस नस्ल की मुर्गी और उसके अंडों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से जिम वाले लोग इनका सेवन अधिक करते हैं।

Read Also: 7 एकड़ में फैला हुआ महेंद्र सिंह धोनी का लग्जरी फार्म हाउस, इनसाइड तस्वीरें आई सामने

खेती के जरिए करते हैं कमाई

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फार्म हाउस में 38 एकड़ जमीन को सिर्फ खेती के लिए रखा गया है, जिसमें वह विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों का उत्पादन करते हैं। धोनी से इस फार्म हाउस का नाम ईजा रखा है, जो कि एक कुमाऊंनी शब्द है और इसका हिन्दी में मतलब माँ होता है।

ईजा फार्म हाउस में स्ट्रॉबेरी अनानास, बेर, आम, अमरूद और सेब जैसे फल उगाए जाते हैं, जबकि यहाँ टमाटर, मटर, ब्रोकली और कद्दू जैसी सब्जियों का उत्पादन भी जमकर होता है। इस फार्म हाउस की देखभाल कर्मचारी करते हैं, जहाँ उगने वाली फल और सब्जियों को बेचकर धोनी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

डेयरी उत्पादन करते हैं धोनी

पोल्ट्री फॉर्म और खेती के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने डेयरी उत्पादन के क्षेत्र में भी पैसा लगाया है, जिसके तहत उन्होंने साल 2021 में 73 गायों को खरीदा था। यह गाय धोनी के फार्म हाउस में रहती हैं, जिनमें साहीवाल, एचएफ और देसी नस्ल शामिल है और यह सभी गाय ढेर सारा दूध देने के लिए जानी जाती हैं।

Read Also: महेंद्र सिंह धोनी की तरह कड़कनाथ मुर्गे से आप भी कीजिए कड़क कमाई, सरकार भी करेगी मदद

5 बड़ी कंपनियों में लगाया है पैसा

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) प्राकृतिक चीजों में निवेश करके तो पैसा कमा ही रहे हैं, इसके साथ उन्होंने 5 अलग-अलग कंपनियों में भी इंवेस्टमेंट किया है। इनमें फुटवेयर कंपनी सेवेन (7) , फिटनेस कंपनी स्पोर्ट्स फिट, गेमिंग में चेन्नई फुटबॉल क्लब, बाइक फ्रेंचाइजी माही रेसिंग और होटल सेक्टर में माही रेज़िडेंसी का नाम शामिल है।

इसके अलावा एमएस धोनी (MS Dhoni) विभिन्न विज्ञापनों के जरिए भी हर साल मोटी कमाई करते हैं, जबकि वह कई ब्रांड्स के एमबेस्डर भी हैं। इस तरह महेंद्र सिंह धोनी अपनी कमाई को अच्छी जगह पर इंवेस्ट करके डबल पैसा कमाने का तरीका जानते हैं, जबकि इसके अलावा उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेट कर्नल का पद भी हासिल है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular