Homeस्पोर्ट्स7 एकड़ में फैला हुआ महेंद्र सिंह धोनी का लग्जरी फार्म हाउस,...

7 एकड़ में फैला हुआ महेंद्र सिंह धोनी का लग्जरी फार्म हाउस, इनसाइड तस्वीरें आई सामने

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MS Dhoni Farmhouse: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कौन नहीं जानता है, जो अपने शानदार हेलीकॉप्टर शॉट और दमदार विकेट किपिंग के लिए जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में नाम और फ्रेम के अलावा बहुत सारा पैसा भी कमाया है, जिसकी झलक उनकी पर्सनल लाइफ में दिखाई देती है।

महेंद्र सिंह धोनी एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे, लेकिन आज उनके पास लग्जरी घर और अपना निजी फार्म हाउस भी मौजूद है। यह फार्म हाउस अक्सर चर्चा में रहता है, जो रांची के रिंग रोड में स्थित है और इस फार्म हाउस को तैयार होने में पूरे 3 साल का वक्त लगा था।

एमएस धोनी का लग्जगी फार्म हाउस (MS Dhoni Farmhouse)

बताया जाता है कि यह फार्म हाउस महेंद्र सिंह धोनी का ड्रीम हाउस (MS Dhoni Farmhouse) है, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन करवाया था। एमएस धोनी का यह फार्म हाउस 7 एकड़ से ज्यादा की जमीन में फैला हुआ है, जिसका नाम ईजा फार्म है। इस फार्म हाउस में एक बागीचा भी मौजूद है, जिसमें तरबूज, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी के फल उगाए जाते हैं।

Read Also: किसी राजमहल से कम नहीं है क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का घर, देखिये घर के अंदर की शानदार तस्वीरें

इस फार्म हाउस में लिविंग रूम, बेडरूम, कीचन और डाइनिंग एरिया के अलावा जिम, स्विमिंग पूल, प्रैक्टिस पार्क और इंडोर स्पेस मौजूद है। महेंद्र सिंह धोने की फार्म हाउस में ज्यादातर एरिया खुला और हरा-भरा है, जहाँ विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियों की खेती की जाती है।

कई बार महेंद्र सिंह धोनी खुद फल और सब्जियों को उगाते हुए नजर आते हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसके अलावा उनके फार्म हाउस में एक गैरेज भी मौजूद है, क्योंकि माही को बाइक और कार का शौक है। इसी शौक के चलते उन्होंने फार्म हाउस में गैजेर बनाया है, जहाँ वह अपनी गाड़ियों को दुरुस्त करते हैं।

इस फार्म हाउस में चेतक और शेटलैंड पोनी नस्ल का सफेद घोड़ा मौजूद है, जिसे धोनी ने स्कॉटलैंड से मंगवाया था। शेटलैंड पोनी को दुनिया के सबसे छोटे घोड़े की नस्ल माना जाता है, जो बहुत ही फुर्तीले होते हैं और उनका इस्तेमाल घुड़सवारी के लिए काफी ज्यादा किया जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस में जाते हैं, जहाँ वह क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इस फार्म हाउस में उनका फेवरेट पेट यानी डॉग भी रहते हैं, जो धोनी के साथ ही घूमते हुए दिखाई देते हैं और धोनी की बेटी को भी पेट डॉग बहुत ज्यादा पसंद हैं।

Read Also: अरबों के लग्जरी हाउस में पत्नी अनुष्का के साथ रहते हैं विराट कोहली, दिखता है समुद्र का खूबसूरत नजारा

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular